'गिर-गिर के इंसान…', The 50 में घायल हुए रजत दलाल, सर्जरी के बाद बताया कैसा है हाल?

Rajat Dalal Health Updates: रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट शेयर किया है. हाल ही में रजत को The 50 में चोट लग गई थी, जिसके बाद रजत की सर्जरी हुई है. वहीं अब रजत ने पोस्ट शेयर करते हुए अपना हाल बताया है.

Rajat Dalal Health Updates

रजत दलाल ने दिया हेल्थ अपडेट

Rajat Dalal Health Updates: सोशल मीडिया स्टार रजत दलाल The 50 रियलिटी शो से सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर को शो के टास्क के दौरान चोट लग गई और वो घायल हो गए. इसके बाद उन्हें शो से बाहर अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया. वहीं अब रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बैड से फोटो शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्टर अपना हेल्थ अपडेट देते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी रजत दलाल की ये फोटोज वायरल हो रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं रजत दलाल ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

शेयर की फोटोज

इंस्टाग्राम पर एक्टर ने 2 फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वो अस्पताल के बैड पर लेटे हुए हैं. इन फोटोज के कैप्शन में रजत ने लिखा, ‘गिर गिर के ही इंसान उठना सीखता है.’ सोशल मीडिया पर रजत के ये फोटोज काफी वायरल हो रहे हैं. वहीं फोटोज के साथ-साथ रजत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हॉस्पिटल की रिपोर्ट की फोटो भी शेयर की. साथ ही रजत ने एक वीडियो भी शेयर की जिसमें वो अपना हेल्थ अपडेट शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

वीडियो में दिया हेल्थ अपडेट

रजत ने वीडियो में कहा, ‘सभी को राम-राम, सब पूछ रहे हैं कि आखिर मुझे हुआ क्या है. तो The 50 के पहले दिन के शूट पर ही मेरा टेंडन टियर हो गया था. 2.8 सेमी का थिक टियर था. इसके बाद जब मैंने टास्क परफॉर्म किया था ये बढ़कर 3 सेमी हो गया था. अब इसका एकमात्र इलाज सर्जरी ही था. फिर शो की कमिटमेंट थी और मेरा भी शो छोड़ने का कोई मन नहीं था.’

विज्ञापन

फैंस को बताया अपना हाल

रजन ने आगे कहा, ‘शो पूरा होने के बाद आखिर मैं मैंने डॉक्टर से सर्जरी कराने की डेट ली. आज सर्जरी हो गई है और अब मैं ठीक हूं.’ बता दें रजत की चोट ने फैंस को टेंशन में डाल दिया था. अब रजत के दिए हेल्थ अपडेट के बाद फैंस की भी टेंशन खत्म हो गई है. बता दें रजत दलाल इस रियलिटी शो से पहले ‘बिग बॉस 18’ में भी नजर आए थे, हालांकि इस शो के विनर करणवीर मेहरा थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ