Priyanka Chopra Diamond Ring: हर साल गोल्डन ग्लोब्स होता है. इस साल अमेरिका के लॉस एंजिल्स में यह इवेंट हो रहा हैं, जहां पर बड़े बड़े सिलेब्रिटीज शिरकत कर रहे हैं. इसी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अपना जलवा बिखेरा. रेड कार्पेट वॉक के दौरान प्रियंका ब्लैक गाउन में नजर आ रही थी, जिसके साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी ली. सभी ज्वेलरी डायमंड की थी, जो सबका ध्यान खींच रही थी. लेकिन प्रियंका की ज्वेलरी में सबसे ज्यादा आकर्षक उनकी नीले रंग की डायमंड रिंग लग रही थी, जिससे नजर हटा पाना मुश्किल था.
प्रियंका चोपड़ा की डायमंड रिंग
प्रियंका चोपड़ा अपने ज्वेलरी कलेक्शन को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं. फंग्शनों में उनका डायमंड ज्वेलरी लोगों को ध्यान आकर्षित करती हैं. जैसे कि इस गोल्डन ग्लोब 2026 में उनकी खास डायमंड रिंग के साथ हुआ. गहरे नीले रंग की ये अंगूठी Blue Sapphire है जो कि प्रियंका के हाथ में बेहद खूबसूरत लग रही है.
प्रियंका चोपड़ा की Engagement Ring
हालांकि, प्रियंका की सगाई की अंगूठी भी काफी महंगी और खूबसूरत है. वह टिफनी एंड कंपनी की है. यह एक बहुत प्रसिद्ध और लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड है. अंगूठी में बीच में एक बड़ा कुशन कट (cushion cut) हीरा लगा है. इस हीरे का वजन करीब 4 से 5 कैरेट बताया जाता है. दोनों तरफ छोटे-छोटे बगेट (baguette) हीरे लगे हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं. अंगूठी का बैंड प्लेटिनम का सादा है, जिससे हीरा और ज्यादा चमकता है. यह डिजाइन क्लासिक और आधुनिक दोनों का अच्छा मिश्रण है. कुशन कट हीरा गोल नहीं होता, बल्कि उसके कोने नरम होते हैं, जो इसे रोमांटिक लुक देते हैं. प्रियंका ने खुद कहा था कि उन्हें टिफनी की अंगूठी बहुत पसंद है, और निक ने उनकी यह बात याद रखी.
अंगूठी की कीमत
प्रियंका की सगाई की अंगूठी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये (लगभग 200,000 डॉलर) बताई जाती है. यह इतनी महंगी होने के बावजूद बहुत एलिगेंट दिखती है. प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह उनकी सबसे खूबसूरत ज्वेलरी है. हालांकि, प्रियंका अपनी Engagement Ring को पहने हुए कम ही नजर आती हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी बड़ी और खूबसूरत सी Blue Sapphire Diamond Ring पहनी थी.
निक जोनस झुलफें संवारते दिखे
रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे. जहां पर प्रियंका अपने ग्लैमर के साथ सबको हैरान कर रही थी, उसी ग्लैमर से खुद उनके पति निक भी अछूते नहीं रह पाए. वे रेड कार्पेट पर प्रियंका को लगातार देखे जा रहे थे, तो कभी बीच में उनकी झुलफे संवार रहे थे.
गोल्डन गोब्स 2026 (Golden Globes 2026)
11 जनवरी 2026 को हॉलीवुड में गोल्डन ग्लोब्स का 83वां समारोह हुआ. ह पुरस्कार फिल्म, टीवी शो और अब पॉडकास्ट में बेहतरीन काम को सम्मानित करता है. यह साल का पहला बड़ा अवॉर्ड शो था, जो हॉलीवुड की पार्टी के नाम से मशहूर है.