---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

The Kerala Story 2 ने इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, O Romeo का भी जान लें कलेक्शन

Box Office Collection: 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' और 'ओ रोमियो' की कमाई बॉक्स ऑफिस धीमी हो गई है. दोनों फिल्मों की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 7, 2026 06:44
the kerala story 2 box office collection day 8

Box Office Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं. अभी भी फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है. हालांकि फिल्म के कलेक्शन में पहले से गिरावट देखने को मिली है. अब फिल्म लाखों में ही सिमटकर रह गई है. वहीं ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हुए हैं. इस फिल्म ने 5 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने 8वें दिन 2.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 25.40 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो, दुनिया भर में फिल्म ने अभी तक 30 करोड़ ही कमाए हैं. इस फिल्म में अदिति भाटिया के साथ-साथ ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता लीड रोल में नजर आई हैं. इन सभी एक्ट्रेस की खूब तारीफ की जा रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Netflix की इस सीरीज के हर सीन में है जबरदस्त सस्पेंस, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे सिर, IMDb ने दी 7.3 की रेटिंग

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर रेंगने को मजबूर हो गई हो, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इनमें ‘अस्सी’, ‘दो दीवाने सहर में’, ‘तू या मैं’, ‘वध 2’ और ‘भाबीजी घर पर हैं’ जैसी फिल्में शामिल हैं. ‘अस्सी’ ने वर्ल्डवाइड 12.6 करोड़, ‘दो दीवाने सहर में’ ने 8.63 करोड़, ‘तू या मैं’ ने 8.02 करोड़, ‘वध 2’ ने 4.52 करोड़ और ‘भाबीजी घर पर हैं’ ने 1.68 करोड़ ही कमाए. इन फिल्मों के आंकड़ों के हिसाब से ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ काफी आगे है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: OTT पर गरजेगी Nana Patekar की फिल्म ‘Sankalp’, दिखेगा का सियासत का खतरनाक खेल, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने 22वें दिन 45 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.14% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.95%, दोपहर के शो 8.78%, शाम के शो 8.70% और रात के शो 9.14% रहे. फिल्म ने अब तक भारत में 68.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 105.25 करोड़ का हो गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 07, 2026 06:31 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.