ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा- चैप्टर 1' को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ बनी हुई है. sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 20.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये अभी शुरुआती और अनुमानित कमाई है और इसमें बदलाव संभव है.
Entertainment News in Hindi: बिहार चुनाव 2025 की चर्चा के बीच रवि किशन ने काशी विश्वनाथ वाराणसी के दर्शन किए हैं. उन्होंने एक्स अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की है. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘ विश्वनाथ मम नाथ पुरारी, त्रिभुवन महिमा विदित तुम्हारी! आज जनपद वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन पूजन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ बाबा विश्वनाथ जी से देश, प्रदेश सहित अपने क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना किया।’
राजवीर जवंदा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. सिंगर की अंतिम विदाई का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एमी विर्क और कुलविंदर बिल्ला सिंगर की अर्थी को कंधा देते नजर आ रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राजवीर जवंदा के आखिरी दर्शन किए. सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर दिवंगत सिंगर को आखिरी विदाई देते हुए इमोशनल फोटोज शेयर की हैं. वहीं साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा को इंडस्ट्री में 22 साल पूरे हो गए हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस के लिए स्पेशल नोट शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 की कमाई में 7वें दिन गिरावट, ये 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अभी भी पीछे
वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दुनियाभर में 444.75 करोड़ की कमाई कर ली है. भारत में ये आंकड़ा 316 करोड़ है. हालांकि 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी तो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है. दुनिया भर में अब तक फिल्म ने सिर्फ 53 करोड़ की कमाई की है और भारत में ये आंकड़े 38.75 करोड़ हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको फिल्म इंडस्ट्री की हर मसालेदार खबर सबसे पहले पढ़ने का मौका मिलेगा.
रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड और टेलीविजन अभिनेता नंदीश संधू ने सगाई कर ली है. इंस्टाग्राम पर नंदीश संधू की इंगेजमेंट की फोटोज सामने आई हैं. फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DPmEORuki6l/?img_index=2
अवनीत कौर इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं. अवनीत ने अपने इंस्टा पर अब नई रील पोस्ट की है, जिस पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं. अवनीत ने इस रील के लिए एथनिक लुक लिया है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं.
https://www.instagram.com/p/DPl-ZBDibnY/
Varinder Singh Ghuman Passes Away: मशहूर बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का निधन हो गया है. दिल का दौरा पड़ने की वजह से अभिनेता की जान चली गई. वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन से हर कोई हैरान और परेशान है और दुख जाहिर कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...
राशा थड़ानी ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने अपने नए लुक के लिए ब्लैक ड्रेस की फोटो शेयर की है. इसके अलावा बीटीएस भी शेयर किए हैं. रवीना की बेटी के लुक को देखने के बाद यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है और फैंस ने भी कमेंट्स किए हैं.
https://www.instagram.com/p/DPlyeCajKza/?img_index=6
New Trending Horror Series: अगर आप भी कुछ हॉरर से भरा देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं. इस सीरीज में आपको सच्ची घटना पर आधारित कहानी देखने को मिलेगी. पढ़ें पूरी खबर...
नव्या नंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में नव्या एथनिक लुक में नजर आ रही हैं. नव्या की फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DPlu1v6gfZ1/?img_index=1
मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मस्ती 4' का पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसके आने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. ये फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है.
https://www.instagram.com/p/DPll7RSiZ6G/
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. काजल एथनिक लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DPlVuhODPzm/?img_index=1
OTT Release This Week: अगर आप भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो इस हफ्ते ओटीटी पर धमाका होने वाला है. इस वीक ओटीटी पर मनोरंजन का धमाका होने वाला है. पढ़ें पूरी खबर...
71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में सुदीप्तो सेन को बेस्ट डायरेक्टर (फ़ीचर) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिससे पूरे देश को गर्व महसूस हुआ. ऐसे में अब उनकी फिल्म ‘चरक’ को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसका पेरिस में वर्ल्डवाइड प्रीमियर किया जाएगा.
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी हिमालय की ट्रिप को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनकी महावतार बाबाजी की गुफा से फोटोज सामने आई है, जिसमें उन्हें देखा जा सकता है. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
#thalaivar latest ❤️❤️❤️#rajinikanth | #superstarrajinikanth | #superstar @rajinikanth pic.twitter.com/NVHqxM9MS7
— Suresh balaji (@surbalutwt) October 9, 2025
बिहार चुनाव 2025 की चर्चा के बीच रवि किशन ने काशी विश्वनाथ वाराणसी के दर्शन किए हैं. उन्होंने एक्स अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की है. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ' विश्वनाथ मम नाथ पुरारी, त्रिभुवन महिमा विदित तुम्हारी! आज जनपद वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन पूजन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ बाबा विश्वनाथ जी से देश, प्रदेश सहित अपने क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना किया।'
विश्वनाथ मम नाथ पुरारी,त्रिभुवन महिमा विदित तुम्हारी!आज जनपद वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन पूजन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआबाबा विश्वनाथ जी से देश, प्रदेश सहित अपने क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना किया।हर हर महादेव 🙏#kashivishwanath… pic.twitter.com/swckZ8hKTX
— Ravi Kishan (@ravikishann) October 8, 2025
भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों पर्सनल लाइफ की वजह से विवादों में हैं. इसी बीच अब भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने एक्टर ने संग पति-पत्नी के गेटअप में तस्वीरें शेयर की है. इसे शेयर करने के साथ ही क्रिप्टिक पोस्ट लिखी, ' मुझसे लड़ने के लिए पूरे दो मुँह वाले लोगों को एक होना पड़ा कुछ तो बात होगी मुझमें ये बेज्जती बड़े इज़्ज़त से लौटाएंगे तुम्हें याद रखना हम तो सह गय अब तुम्हारी बारी है.'
ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने शो 'टू मच...' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने अक्षय कुमार संग एक पुरानी फोटो शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ फिल्माए गए एक शूट को याद किया है. दरअसल, दोनों स्टार्स उनके शो का हिस्सा बनने वाले हैं. इसी बीच उन्होंने फोटो शेयर की है. देखिए...
राजवीर जवंदा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. सिंगर की अंतिम विदाई का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एमी विर्क और कुलविंदर बिल्ला सिंगर की अर्थी को कंधा देते नजर आ रहे हैं.
Ammy Virk, Kulwinder Billa, Gagan Kokri ਤੇ Harbhajan Mann ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਜਿਗਰੀ ਯਾਰ Rajvir Jawanda ਨੂੰ ਆਖਰੀ ਮੋਢਾ #rajvirjawanda #ammyvirk #kulwinderbilla #harbhajanmann #lastvideo pic.twitter.com/scp5Emo849
— Bollywood Tadka Punjabi (@pollywoodtadka) October 9, 2025
पवन सिंह इन दिनों बिहार चुनाव 2025 और पर्सनल लाइफ के विवादों को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में उन पर अश्लील गानों को लेकर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने निशाना साधा है. पढ़िए पूरी खबर.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राजवीर जवंदा के आखिरी दर्शन किए. सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर दिवंगत सिंगर को आखिरी विदाई देते हुए इमोशनल फोटोज शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.
ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਦੇ ਮਾਣਮੱਤੇ ਫ਼ਨਕਾਰ ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਸਦੀਵੀਂ ਵਿਛੋੜਾ ਦੇ ਗਏ ਸੀ, ਜੋ ਘਾਟਾ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਸੰਗੀਤ ਜਗਤ ਲਈ ਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਪੋਨਾ (ਜਗਰਾਓਂ) ਵਿਖੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ। ਵਿਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਆਪਣੇ… pic.twitter.com/SPR0FFjSCW
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 9, 2025
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर और कई गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. ऐसे में अब इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग को 100 मिलियन्स से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.फिल्म को 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी किसी ना किसी पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं. इसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में अब वह अपनी एक और पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जिसकी वजह से एक बार फिर से लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया. पढ़िए पूरी खबर.
'बिग बॉस 19' में हाल ही में शहबाज बदेशा ने अपनी बहन शहनाज गिल के लिए कहा था कि मैं उसके लिए जान भी दे सकता हूं. इसका वीडियो शहबाज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया जो काफी वायरल भी हुआ. वहीं अब इसके रिप्लाई में शहनाज ने कहा कि तुम हमेशा मुझे बुराई से बचाते हो और मेरी रक्षा करते हो.
https://www.instagram.com/reel/DPhI8X8EeLL/?utm_source=ig_embed&ig_rid=622db5e2-ce21-4bec-94d3-096e5f0b2d84
करवा चौथ का इंतजार खत्म हो चुका है. 10 अक्टूबर को देशभर में इसे आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक मनाने की तैयारी में बिजी हैं. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने इस करवा चौथ 2025 की मेहंदी की लगवा ली है, जिसकी तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. देखिए फोटोज...
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में मृदुल तिवारी और मालती चाहर के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली है. इस फाइट में मृदुल ने कहा कि वह उनके जैसे 50 को बेच देंगे. पढ़िए पूरी खबर.
होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रखा है. यह फिल्म अपनी दमदार कहानी, शानदार विजुअल्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए दर्शकों, क्रिटिक्स और सेलेब्रिटीज से खूब तारीफें बटोर रही है. इसी बीच इसका गाना 'ब्रहमकलशा' का वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
दिवंगत पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें वो 31 लाख की BMW R1250 GS एडवेंचर बाइक खरीदते नजर आ रहे हैं.
Rajvir Jawanda when he bought new BMW bike worth 31 lakh. He was very happy at that he shared this moment 🫡 But the safety on roads of india is zero it doesn't matter how costly vehicle do you have.You're not safe on the roads even you have car. RIP Brother ! pic.twitter.com/vcokXxH1Yr
— ɢᴜʀᴘʀᴇᴇᴛ ꜱɪɴɢʜ ᴍᴀᴀɴ (@iamgurpreetmaan) October 8, 2025
कल्याणी प्रियदर्शन की 'लोका चैप्टर 1' ने इतिहास रच दिया है. ये सुपरहिरो फिल्म 300 करोड़ कमाने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है. ब्लॉकबस्टर सफलता के बा, दुलकर सलमान ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि फिल्म शायद अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी.
https://www.instagram.com/p/DOI_mLckeXq/
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले प्रियांशु की हत्या हो गई है. 'झुंड' फिल्म में बब्बू छेत्री का किरदार निभाने वाले प्रियांशु को उनके दोस्त ने ही मौत के घाट उतारा है. वारदात के बाद पुलिस ने प्रियांशु के दोस्त धुव्र लाल बहादुर साहू को गिरफ्तार भी कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर
आज यानी 9 अक्टूबर को राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार लुधियाना में उनके पैतृक गांव पौना में किया जाएगा. पंजाबी सिंगर एमी विर्क ने राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार की जानकारी शेयर की. पढ़िए पूरी खबर
https://www.instagram.com/p/DMaKcSHx7wZ/?hl=en&img_index=1
'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट की सरकार गिर गई है. फरहाना की जगह अब नेहल चुडासमा ने ले ली है. कैप्टेंसी टास्क जीतकर नेहल चुडासमा बिग बॉस के घर की नई कैप्टन बन गई हैं. पढ़िए पूरी खबर
Bigg Boss 19: Nehal Chudasama wins the Captaincy Task via democracy and becomes the New captain of the house https://t.co/XRgrudcoRs
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 8, 2025
साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा को इंडस्ट्री में 22 साल पूरे हो गए हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस के लिए स्पेशल नोट शेयर किया है. इसमें उन्होंने इंडस्ट्री में इतना प्यार देने के लिए ऑडियंस को धन्यवाद कहा है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योति सिंह से अक्षरा सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पवन सिंह और अक्षरा के रिश्ते के बारे में तो हर कोई जानते हैं. मैंने कभी शादी के बाद पवन से उन दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा भी नहीं था. शादी से पहले दोनों ने अपना रिश्ता खत्म भी कर लिया था, लेकिन मुझे बाद में पता चला था कि शादी के बाद भी दोनों कुछ टाइम तक साथ में रहे थे. पढ़िए पूरी खबर
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सयानी गुप्ता आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. सयानी कई फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी काम कर लोगों का दिल जीत चुकी हैं. 'जॉली एलएलबी 2' में हिना बनकर अपने करियर की पहचान बनाने वाली सयानी 40 साल की उम्र में भी सिंगल हैं.
https://www.instagram.com/p/DPLa5EZgb_F/?img_index=1
फरहाना भट्ट और मालती चाहर 'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क के दौरान आपस में भिड़ गईं. दोनों के बीच इतना घमासान हुआ कि घरवाले भी दोनों को देखते रह गए. ये एपिसोड आज यानी 9 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा.
Captaincy Task Promo - Malti vs Farrhana 🔥pic.twitter.com/PvqGCa2F8C
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 8, 2025









