कौन हैं Kushal Tanwar, जिन्होंने Bigg Boss 20 में की एंट्री, पहले भी रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं Gullu

Who is Kushal Tanwar: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो चुका है. शो में कुशाल तंवर भी नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं कुशाल तंवर?

Kushal Tanwar

कुशाल तंवर aka गुल्लू. image credit- Instagram ( jiohotstarreality)

Who is Kushal Tanwar: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ आ चुका है. शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है, जिसमें कुशाल तंवर, (जिन्हें ‘गुल्लू’ के नाम से भी जाना जाता है) का नाम भी शामिल है. शो में कुशाल तंवर यानी गुल्लू अपना जलवा दिखाने वाले हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि आखिर कुशाल तंवर यानी गुल्लू कौन हैं?

विज्ञापन

कौन हैं कुशाल तंवर यानी गुल्लू?

कुशाल तंवर यानी गुल्लू की अगर बात करें तो वो हरियाणा के गुरुग्राम के एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी टीवी स्टार हैं, जो अब बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर कुशाल का ‘हबीबी’ (Habibi) किरदार काफी वायरल हुआ था.

विज्ञापन

कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं कुशाल

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 से पहले भी कुशाल कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं. जी हां, कुशाल एमटीवी रोडिज का हिस्सा रह चुके हैं. गुल्लू ने एल्विश यादव की गैंग के सदस्य के रूप में ‘MTV Roadies Double Cross’ का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा एमटीवी स्प्लिट्सविला में भी उनका जलवा देखने को मिला था.

मां के साथ जीता था कुकिंग रियलिटी शो

दरअसल, रोडिज के बाद उन्होंने ‘MTV Splitsvilla’ (Splitsvilla 16 / X6) की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. इसके अलावा कुशाल जी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ में अपनी मां मुनेश तंवर के साथ नजर आए थे और उसके भी विजेता रहे थे. हाल ही में उन्होंने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में बतौर कॉन्टेस्टेंट एंट्री की है.

विज्ञापन

मां के बेहद करीब हैं कुशाल

इसके अलावा अगर कुशाल तंवर की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. कुशाल ने पुणे के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है. कुशाल एक हिंदू गुज्जर परिवार से नाता रखते हैं और उनकी मां का नाम मुनेश तंवर है, जिनके वो बेहद करीब हैं.

मीडिया से दूर रहते हैं पिता

वहीं, अगर कुशाल तंवर के पिता की बात करें तो वो खुद को मीडिया से दूर रखते हैं. हालांकि, उन्होंने कुशाल के टीवी करियर को खूब सपोर्ट किया है. इसके अलावा कुशाल तंवर का एक भाई भी है. इंस्टाग्राम पर कुशाल को खूब प्यार मिलता है. इतना ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम के अलावा कुशाल तंवर यू-ट्यूब पर भी खूब एक्टिव हैं और वहां पर भी उनके फैंस और यूजर्स उन्हें खूब सपोर्ट करते हैं. अब कुशाल, बिग बॉस 20 के घर में आ चुके हैं. देखने वाली बात होगी कि उनका गेम कैसा होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ