Kantara Chapter 1 की कमाई में 7वें दिन गिरावट, ये 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अभी भी पीछे

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 7: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर सबको चौंका दिया है. ये इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. चलिए जानते हैं फिल्म ने किन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है?

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 7, rishab shetty movie

'कांतारा चैप्टर 1' ने 5 फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर चटाई धूल

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 7: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने के बाद ऋषभ शेट्टी की फिल्म में 7वें दिन गिरावट देखने को मिली. हालांकि अभी भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ कई फिल्मों से अच्छी कमाई कर रही है. इस मूवी का नाम इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया है. ‘मिराई’ से लेकर ‘महावतार नरसिम्हा’ तक ‘कांतारा चैप्टर 1’ 5 बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है. सोशल मीडिया पर भी ऋषभ शेट्टी के एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने किन-किन फिल्मों को पीछे छोड़ा है?

विज्ञापन

‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ की कमाई की. हालांकि ये बाकी दिनों के मुकाबले कम आंकड़े हैं. 7वें दिन की कमाई के साथ भारत में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 316 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ 444.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने ‘मिराई’, ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘वॉर 2’, ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी धूल चटा दी है. ‘मिराई’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 143.44 करोड़, ‘महावतार नरसिम्हा’ का 326.68 करोड़, ‘वॉर 2’ का 364.35 करोड़, ‘दे कॉल हिम ओजी’ का 287 करोड़ और ‘हाउसफुल 5’ का 288.67 करोड़ है. इन आंकड़ों के मुताबिक ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ इन फिल्मों से काफी आगे है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म का टाइटल ट्रैक दिलजीत दोसांझ ने गाया है जो सुपरहिट हो गया है. सोशल मीडिया पर भी दिलजीत का अंदाज ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है. इसके साथ ही कास्ट की बात करें तो फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. लीड रोल निभाने के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ