Entertainment News: ‘द केरला स्टोरी 2’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें कहां दस्तक देगी फिल्म

Entertainment News: मनोरंजन की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News: ‘द केरला स्टोरी 2’ की ओटीटी रिलीज सामने आ गई है. ये फिल्म 8 मई को Zee5 पर रिलीज होने जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

‘खलनायक रिटर्न्स’ का पोस्टर हुआ रिलीज

संजय दत्त एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. ‘धुरंधर’ फेम एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है. वहीं पोस्टर में संजय दत्त के इंटेंस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी संजय दत्त का ये लुक काफी वायरल हो रहा है. संजय दत्त ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वहीं इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा, ‘हर कहानी का वक्त होता है और उसका वक्त आ गया. खलनायक रिटर्न्स.’ फैंस अब इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

अरिजीत सिंह का बर्थडे

अरिजीत सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिंगर ने 2005 में टीवी शो ‘फेम गुरुकुल’ में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं इसके बाद उन्होंने ‘फिर मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. अरिजीत सिंह को ‘आशिकी 2’ के ‘तुम ही हो’ गाने ने अलग ही पहचान दिलाई और इस गाने ने उन्हें बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया था. अब सिंगर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले चुके हैं.

विज्ञापन

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ और अविनाश तिवारी की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘माइकल’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही इस फिल्म ने प्री-पेड शोज में 1.70 करोड़ की कमाई की थी. दोनों के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म ने अब तक भारत में 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने ने पहले दिन 30 लाख की कमाई की है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: ‘माइकल’ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया इतने का कलेक्शन

दुनिया के फेमस हिप-हॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म आज यानी 25 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस मूवी ने रिलीज होते ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अपना दबदबा बना लिया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: लाफ्टर शेप्स के सेट वायरल हुआ जन्नत जुबैर का जन्नत जुबैर का

सोशल मीडिया स्टार और टीवी अभिनेत्री जन्नत जुबैर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जन्नत ब्लैक आउटफिट में काफी प्रीटी लग रही है. उनका यह वीडियो लाफ्टर शेप्स के सेट से सामने है. देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DXjuC2fEbTk/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: Netflix पर मौजूद इन 5 हॉरर फिल्मों को देखकर कांप जाएगी रूह

आपको नेटफ्लिक्स पर हॉरर फिल्म देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 सबसे ज्यादा डरावनी फिल्में लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. इन फिल्मों में आपको शानदार सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलने वाला है. आपको हॉरर फिल्में पसंद है, जो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. हालांकि, जिन्हें हॉरर फिल्में देखने में डर लगता है, तो वो ये फिल्म अकेले में नहीं देखें. इन मूवीज को देखने के बाद उनकी कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये 7 शानदार वेब सीरीज

नेटफ्लिक्स पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. आज हम 7 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखा गया है. इस लिस्ट में क्राइम, हॉरर, साइंस फिक्शन और थ्रिलर सीरीज मौजूद है. इन सीरीज को आईएमडीबी ने जबरदस्त रेटिंग भी दी है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर अब मूवी-सीरीज ढूंढने की झंझट होगी खत्म

आप भी ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखते हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, नेटफ्लिक्स अब एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है, जिसके बाद ओटीटी पर फिल्में और सीरीज को ढूंढने का चक्कर खत्म होने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: साउथ फिल्म 'उन्माधम' की रिलीज डेट आई सामने

साउथ सिनेमा की एक मच अवेटेड फिल्म 'उन्माधम' की रिलीज डेट सामने आई है यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. आप भी साउथ की फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

https://www.instagram.com/p/DXja77Ek9kw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: पाताल लोक से 10 लाख गुना ज्यादा गहरे राज छुपा बैठी हैं ये 5 सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों हर कोई फिल्में और सीरीज देखना पसंद करता है. सीरीज और फिल्मों को देखने के लिए लोग महंगे-महंगे ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी लेते हैं. आपको भी ओटीटी पर सीरीज और फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 शानदार मूवी के बारे में बातएंगे, जिसे आप इस वीकेंड देखने का प्लान कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 114 मिनट की इस फिल्म ने Drishyam के सस्पेंस को भी किया फेल

आपको भी हॉरर, सस्पेंस, थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी जबरदस्त मूवी लेकर आए हैं, जिसका क्लाइमैक्स Drishyam और Maharaja मात देता है. आप वीकेंड पर देखने के लिए कुछ बढ़िया और नया कंटेंट तलाश रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. इस मूवी में आपको शानदार कहानी और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. पढ़े पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मिर्जापुर से 500 गुना ज्यादा खून-खराबे से भरी ये 7 सीरीज, देखें लिस्ट

ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 7 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे. इन सीरीज में आपको मिर्जापुर से ज्यादा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं इन सीरीज के बारे में. पढ़े पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर छाई 96 मिनट की ये सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई सारी फिल्में और सीरीज इन दिनों दर्शकों को अपना दीवानी बना रही है. लेकिन आज हम आपको नेटफ्लिक्स की एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी आपकी रूह को कंपा देगी. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर आते ही छाई ‘स्ट्रेंजर थिंग्स: द टेल फ्रॉम 85’

नेटफ्लिक्स पर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स: द टेल फ्रॉम 85’ हाल ही में रिलीज हुई है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर दस्तक देते ही तीसरे नंबर पर छाई हुई है. वहीं बता दें ये सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का एनिमेटेड स्पिन ऑफ है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: ‘द केरला स्टोरी 2’ की ओटीटी रिलीज आई सामने

‘द केरला स्टोरी 2’ की ओटीटी रिलीज सामने आ गई है. ये फिल्म 1 मई को Zee5 पर रिलीज होने जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DXi3bb3jRHg/

Entertainment News LIVE: भोजपुरी सितारों ने बॉलीवुड में भी जमाया रंग

भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत से ऐसे सितारे हैं जो बॉलीवुड में भी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं. इन सितारों ने बॉलीवुड में काम कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. इनमें श्वेता तिवारी से लेकर रवि किशन तक का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह के संन्यास की खबर सुन परेशान हो गए थे आमिर खान

आमिर खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो अरिजीत सिंह की संन्यास की खबर सुनकर परेशान हो गए थे. उन्होंने उनके घर जाकर गाना रिकॉर्ड कराया था. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: जेल में आया था संजय दत्त को ‘खलनायक रिटर्न्स’ का आइडिया

संजय दत्त की ‘खलनायक रिटर्न्स’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है. वहीं एक्टर ने खुलासा किया है कि इस फिल्म का आइडिया उन्हें तब आया था जब वो जेल में थे. एक्टर ने कहा कि जब मैं पैरोल पर बाहर आया तो मैं सुभाष घई से मिला और उनके साथ इस आइडियो को डिस्कस किया.

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह का मूलांक

अरिजीत सिंह का मूलांक 7 है. 7 मूलांक वाले लोग काफी क्रिएटिव और आत्मनिर्भर होते हैं. वहीं इन सितारों में टैलेंट भी कूट-कूटकर भरा होता है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 90.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 144.70 करोड़ हो गया है.

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान की इस फिल्म को देख रो पड़े थे आमिर खान

आमिर खान ने हाल ही में मिर्ची प्लस के साथ बातचीत करते हुए खुलासा किया है कि वो शाहरुख खान की ‘कुछ-कुछ होता है’ देखकर रो पड़े थे. एक्टर ने कहा कि मैं और रीना इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर गए थे और इस फिल्म को देखकर मेरी आंखों से आंसू झलक पड़े थे.

Entertainment News LIVE: ‘मुझे अपनी फैमिली के पास जाना है...’, कियारा आडवाणी का वीडियो वायरल

कियारा आडवाणी का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वो पैपराजी के सामने बोल रही हैं कि मुझे मेरी फैमिली के पास जाना है. ये वीडियो देर रात का है जब कियारा अपने काम से फ्री होकर घर जाती दिखीं और कियारा को पैप्स ने रोक लिया.

https://www.instagram.com/reel/DXilxBYCJrA/

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर देखें ये 7 थ्रिलर सीरीज

नेटफ्लिक्स पर वीकेंड पर देखने के लिए 7 क्राइम थ्रिलर सीरीज शामिल हैं. इनमें मनी हाइस्ट, सेक्रेड गेम्स, अरण्यक, दे रेलवे मैन, जामताड़ा- सबका नंबर आएगा और दिल्ली क्राइम जैसी सीरीज शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: Khalnayak Returns के पोस्टर को देख क्या बोले फैंस?

‘खलनायक रिटर्न्स’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है. वहीं इस पोस्टर में संजय दत्त के लुक को देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘वाह वाह क्या एनर्जी है.’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘बहुत ही आकर्षक बाबा.’ तीसरे फैन ने लिखा, ‘बेहद धमाकेदार.’ चौथे फैन ने लिखा, ‘संजू सर आपका लुक सबसे बेस्ट है.’ 5वें फैन ने लिखा, ‘सुपर संजू सर.’ पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' ने पहले दिन 30 लाख की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शो 1,199 रहे. अविनाश तिवारी की इस फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 30 लाख और भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 36 लाख रहा.

Entertainment News LIVE: ‘माइकल’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?

'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की फिल्म 'माइकल' भी भारत के थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही इस फिल्म ने प्री-पेड शोज में 1.70 करोड़ की कमाई की थी. दोनों के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म ने अब तक भारत में 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह का बर्थडे

अरिजीत सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिंगर ने 2005 में टीवी शो 'फेम गुरुकुल' में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं इसके बाद उन्होंने 'फिर मोहब्बत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. अरिजीत सिंह को 'आशिकी 2' के 'तुम ही हो' गाने ने अलग ही पहचान दिलाई और इस गाने ने उन्हें बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया था. अब सिंगर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले चुके हैं.

Entertainment News LIVE: संजय दत्त की Khalnayak Returns का पोस्टर हुआ रिलीज

संजय दत्त एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. 'धुरंधर' फेम एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है. वहीं पोस्टर में संजय दत्त के इंटेंस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी संजय दत्त का ये लुक काफी वायरल हो रहा है. संजय दत्त ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वहीं इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा, 'हर कहानी का वक्त होता है और उसका वक्त आ गया. खलनायक रिटर्न्स.' फैंस अब इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DXhQB8ijAFL/?img_index=1

Entertainment News LIVE: रणवीर-दीपिका का ‘Shaktimaan’ अवतार हुआ वायरल, आपने देखा?

'शक्तिमान' भारतीय टेलीविजन का एक ऐसा शो था, जिसे साल 1997 में रिलीज किया गया था. यह शो बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आया था. इस टीवी शो में मुकेश खन्ना लीड रोल में नजर आए थे. इतनी ही नहीं आईएमडीबी ने इसे 8.1 की शानदार रेटिंग भी दी थी. आपने अभी तक शक्तिमान टीवी सीरियल नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. पढ़े पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: श्वेता तिवारी ने मुगलों से सीखा यंग रहने का राज

TV इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अक्सर अपनी ब्यूटी और कमाल के फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती है. हर कोई उनके फिटनेस का राज जानने के लिए बेचैन रहते हैं. श्वेता तिवारी की उम्र 45 वर्ष की हो चुकी है. लेकिन उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाता है. आज हम आपको उनके इस एवरग्रीन ग्लो और फिटनेस के राज के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: संजय दत्त और मान्यता दत्त एक साथ हुए स्पॉट, देखें वीडियो

बॉलीवुड खलनायक संजय दत्त और मान्यता दत्त एक साथ स्पॉट किए गए हैं. इतना ही नहीं उनकी केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आती है. वहीं फैंस ने अपना रिएक्शन दिया और बोले कि 'बाबा' की असली ताकत उनकी लेडी लव ही है. देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DXhYRUUkyo4/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: थिएटर के बाद अब OTT पर गदर मचाने आ रही ये फिल्म

ओटीटी पर हर दिन कोई न कोई फिल्में या सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को आकर्षित कर लेती है और यह फिल्में ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार हो जाती है. दरअसल, ओटीटी पर एक और नई फिल्म जल्द ही दस्तक देने वाली है, जो हाल ही में थिएटर में रिलीज की गई थी. यह मूवी रिलीज होने से पहले काफी विवादों में घिरी रही थी. आइए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई ये साउथ पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म

आप भी इन दिनों ओटीटी पर नया और बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो यह स्टोरी आपको बड़े काम आ सकती है. आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो थिएटर में धूम मचाने के बाद ओटीटी पर गदर मचाने आ रही है. यह एक साउथ पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया था. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Jio Hotstar पर छाई 9 एपिसोड वाली ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज

आपको ओटीटी पर हॉरर और मिस्ट्री वाली फिल्मे-सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपको डर के साथ-साथ मजा भी आने वाला है. इस सीरीज की कहानी आपको काफी दिनों तक याद रहने वाली है. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम किया जा रहा है. इस सीरीज का टाइटल 'दहन: राकन का रहस्य' (Dahan: Raakan Ka Rahasya) है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर इस वीकेंड नहीं होगी बोरियत, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आपको आने वाले वीकेंड में मनोरंजन का महासंगम देखने को मिलने वाला है. ओटीटी पर 2 या 3 नहीं बल्कि 4 नई मोस्ट अवेटेड मूवीज और सीरीज रिलीज होने वाली है. इन फिल्मों और सीरीज में सर्वाइवल से लेकर सुपरनैचुरल तक के जॉनर शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 45 साल पुराना Rajesh Khanna का ये गाना, आज भी आशिकों को कर देता है बेचैन

पुराने जमाने में हिंदी फिल्मों में कई ऐसे गाने रिलीज हुए है, जो आज भी आशिकों के दिलों की आवाज बने हुए हैं. उस दौर के गाने को आज भी लोग अपने पार्टनर को डेडिकेट करते हुए नजर आते हैं. अगर आपको भी पुराने जमाने के गाने सुनना पसंद है, जो आज हम आपको राजेश खन्ना का एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जिसे आज भी लोग सुनना खूब पसंद करते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा में से कौन है ज्यादा अमीर?

राघव चड्ढा ने AAP पार्टी छोड़कर BJP पार्टी ज्वाइन कर ली है. इस न्यूज के बाद हर तरफ राघव और उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा की सुर्खियां बटोर रही हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि परिणीति से कितने ज्यादा दौलतमंद हैं राघव? पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 129 मिनट की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल, लेकिन OTT पर रचा इतिहास

पिछले साल यानी 2025 में एक ऐसी फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं करके दिखाय, लेकिन OTT पर रिलीज होते ही छा गई. लगातार कई हफ्तों तक मूवी ट्रेंडिंग लिस्ट के टॉप पर रही. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ग्लैमर वर्ल्ड की वो हसीनाएं, जिन्होंने नेताओं को बनाया अपना 'लाइफ पार्टनर'

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से शादी की है. लेकिन इनके अलावा भी इन 4 अभिनेत्रियों ने भी नेताओं संग ब्याह रचाया है. आज उनकी लाइफस्टाइल काफी हद तक नेताओं जैसी हो चुकी है. हालांकि, लोग इनकी जोड़ियों को खूब प्यार देते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर देखें ये रूह कंपा देने वाली ज़ोंबी-थ्रिलर सीरीज, 7.6 IMDb रेटिंग मिली

अगर आप थ्रिलर या ज़ोंबी वाली सीरीज देखना पसंद करते हैं, यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इसका एक एक सीन आपके रोंगटे खड़े कर सकता है. जबरदस्त एक्शन के साथ इसमें काफी कुछ मिलेगा. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Anupam Kher ने माइकल जैक्सन संग शेयर की तस्वीर

अनुपम खेर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में माइकल जैक्सन के साथ अनुपम खेर हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DXgM4Vsgrkw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: रातों-रात 'लेजा लेजा रे' फेम नीना सरकार ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?

आपने सुपरहिट गाना 'लेजा लेजा रे' जरूर सुना होगा. इसी गाने से मशहूर हुई नीना सरकार इस वक्त सुर्खियों में छाई हुईं हैं. अब मनोरंजन की दुनिया छोड़कर कॉर्पोरेट जगत में एक सफल पहचान बना चुकी हैं.

Entertainment News LIVE: 'गिन्नी वेड्स सनी 2' ने सिनेमाघरों में दी दस्तक

मेधा शंकर और अविनाश तिवारी की 'गिन्नी वेड्स सनी 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था. अब फाइनली ये दस्तक दे चुकी है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं.

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 की सफलता पर प्रोडक्शन हाउस ने राकेश बेदी को दिया भारी भरकम बोनस चेक

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े. मगर इस फिल्म में रणवीर सिंह से ज्यादा राकेश बेदी ने सुर्खियां बटोरीं. इस रिएक्शन को देखते हुए धुरंधर 2 के प्रोडक्शन हाउस ने राकेश बेदी को भारी भरकम चैक दिया है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' ने 7 दिनों में कितनी की कमाई?

'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.08 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 84.05 करोड़ कमाई कर ली है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 135.45 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: माइकल जैक्सन की बायोपिक भारत में हु्ई रिलीज

'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' आज भारत में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में माइकल जैक्सन की लाइफ की जर्नी को बेहद खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है.

Entertainment News LIVE: अन्नू कपूर ने सुनाया बहन के टूटे रिश्ते का दर्द, Om Puri पर फूटा गुस्सा

अन्नू कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी बहन के टूटे रिश्ते पर बात की है. साथ ही एक्टर ने ओम पुरी पर भी अपनी भड़ास निकाली. सोशल मीडिया पर अन्नू कपूर का बयान वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: सोनम कपूर ने अपने नन्हे बेटे की फोटो की शेयर

सोनम कपूर ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. वहीं एक्ट्रेस ने अपने नन्हे राजकुमार की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DXf6jKDimbG/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7c1332b8-7cec-418f-9582-47e7c8969651&img_index=5

Entertainment News LIVE: TV TRP Report में टॉप 10 में कौन-कौन?

टीवी की 15वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार 'अनुपमा' पीछे रह गई है और 'तुलसी' अभी भी ओटीटी क्वीन बनी हुई है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर देखें वरुण धवन की फिल्में

वरुण धवन की बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर भी छाई हुई हैं. इनमें बदलापुर, बेबी जॉन, बवाल, कुली नंबर 1 और अक्टूबर जैसी फिल्में शामिल हैं. इन्हें आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जी5 पर देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 36 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 36वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 1,122.49 करोड़ हो गया है. साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,343.56 करोड़ है. रणवीर सिंह की फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,766.06 करोड़ कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DVqfXXkDGC2/?img_index=1

Entertainment News LIVE: वरुण धवन का बर्थडे

वरुण धवन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी. अपनी पहली ही फिल्म से वरुण धवन स्टार बन गए थे और फैंस के दिल पर छा गए थे. वहीं इस साल एक्टर की 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. अब वरुण धवन 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आने वाले हैं.

https://www.instagram.com/p/DUZ98_-jPJg/?img_index=1

Entertainment News LIVE: अनन्या पांडे ने 'चांद मेरा दिल' के सेट से BTS वीडियो किया शेयर

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चांद मेरा दिल' के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया. वहीं अब अनन्या पांडे ने फिल्म के सेट से कुछ BTS मोमेंट्स शेयर किए हैं. एक्ट्रेस ने कंपाइल वीडियो शेयर की है, जिसमें सेट पर लिए गए फोटोज और वीडियोज शामिल हैं. इन फोटोज और वीडियोज को काफी पसंद किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DXdp9FPiAg_/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ