संडे बिंज के लिए परफेक्ट! Netflix पर देखें ये 7 थ्रिलर सीरीज, सालों से फैंस की फेवरेट

Netflix Thriller Web Series: नेटफ्लिक्स पर कई सीरीज ऐसी हैं जिनमें एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. ये सीरीज सालों से फैंस की फेवरेट बनी हुई हैं. अगर आप भी थ्रिलर क्राइम देखने के शौकीन हैं तो ये सीरीज वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन सी सीरीज शामिल हैं.

Netflix Thriller Web Series
1 / 8

विज्ञापन

दिल्ली क्राइम

दिल्ली क्राइम2 / 8

साल 2019 में आई शेफाली शाह की ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स की टॉप थ्रिलर सीरीज में शामिल है. इसमें एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है. शेफाली शाह के साथ-साथ इस सीरीज में रसिका दुग्गल हैं.

विज्ञापन

सेक्रेड गेम्स

सेक्रेड गेम्स3 / 8

साल 2018 में आई इस सीरीज में भी आपको थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. सीरीज की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान, एल्नाज नोरौजी, कुब्रा सैत, राजश्री देशपांडे और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इसकी IMDb रेटिंग 8.5 है.

जामताड़ा- सबका नंबर आएगा

जामताड़ा- सबका नंबर आएगा4 / 8

मोनिका पंवार और स्पर्श श्रीवास्तव की ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग सीरीज में शामिल है. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षा परदासानी अंशुमान पुष्कर लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मनी हाइस्ट

मनी हाइस्ट5 / 8

5 सीजन वाली इस सीरीज में भी आपको क्राइम थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 8.2 है. वहीं इस सीरीज को फैंस ने काफी पसंद किया था और वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

द रेलवे मेन

द रेलवे मेन6 / 8

‘द रेलवे मेन’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में भी आपको एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें बाबिल खान, केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा और प्रिया यादव लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है.

विज्ञापन

गन्स एंड गुलाब्स

गन्स एंड गुलाब्स7 / 8

दुल्कर सलमान और राजकुमार राव की ये सीरीज भी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड करने के लिए परफेक्ट चॉइस है. इस सीरीज में आपको कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज में राजकुमार राव और दुलकर सलमान के साथ-साथ आदर्श गौरव भी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है.

अरण्यक

अरण्यक8 / 8

रवीना टंडन की ये सीरीज 2021 में रिलीज हुई थी और इस सीरीज ने भी फैंस को काफी पसंद किया था. इसमें भी आपको थ्रिलर क्राइम सीन्स देखने को मिलेंगे. रवीना टंडन के साथ-साथ इस सीरीज में परमब्रत चटर्जी और आशुतोष राणा लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन