Khalnayak Returns के पोस्टर को देख क्या बोले फैंस? Sanjay Dutt के खूंखार लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Khalnayak Returns Poster Release: संजय दत्त एक बार फिर ‘खलनायक’ बनकर पर्दे पर लौट रहे हैं. एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर में संजय दत्त के लुक को देखकर इंटरनेट पर सनसनी मच गई है. फैंस एक्टर के लुक की खूब तारीफें कर रहे हैं. चलिए आपको भी फैंस के रिएक्शन के बारे में बताते हैं.

khalnayak returns
1 / 7

विज्ञापन

पोस्टर में लुक किया रिवील

पोस्टर में लुक किया रिवील2 / 7

‘खलनायक रिटर्न्स’ का पोस्टर संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्टर में संजय दत्त का इंटेंस लुक दिख रहा है और उनके हाथों में सिगरेट दिखाई दे रही है. वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘हर कहानी का वक्त होता है और उसका वक्त आ गया. खलनायक रिटर्न्स.’

विज्ञापन

फैंस ने लुटाया प्यार

फैंस ने लुटाया प्यार3 / 7

संजय दत्त के लुक को देख फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड लग रहे हैं. फैंस संजय दत्त की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर फायर और प्यार भरे वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं. संजय दत्त को ‘बल्लू’ के किरदार में देख फैंस का दिल खुश हो गया है.

क्या बोले फैंस?

क्या बोले फैंस?4 / 7

एक फैन ने लिखा, ‘वाह वाह क्या एनर्जी है.’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘बहुत ही आकर्षक बाबा.’ तीसरे फैन ने लिखा, ‘बेहद धमाकेदार.’ चौथे फैन ने लिखा, ‘संजू सर आपका लुक सबसे बेस्ट है.’ 5वें फैन ने लिखा, ‘सुपर संजू सर.’

विज्ञापन

संजय दत्त के 2 फोटोज रिवील

संजय दत्त के 2 फोटोज रिवील5 / 7

सोशल मीडिया पर संजय दत्त के इस लुक ने चारों तरफ सनसनी मचा दी है. संजय दत्त ने इस पोस्ट में अपने 2 फोटोज को शेयर किया है. एक में जहां संजय दत्त सिगरेट फूकते नजर आ रहे हैं तो दूसरे फोटो में इंटेंस स्माइल करते नजर आ रहे हैं.

कौन कर रहा प्रोड्यूस?

कौन कर रहा प्रोड्यूस?6 / 7

इस फिल्म के पोस्टर के साथ-साथ प्रोडक्शन हाउस का भी जिक्र किया गया है. इस फिल्म को ज्योति देशपांडे के साथ-साथ आश्का कंबोज, ज्योति देशपांडे, जियो स्टूडियोज और एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं.

विज्ञापन

संजय दत्त ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में मचाया तहलका

संजय दत्त ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में मचाया तहलका 7 / 7

संजय दत्त इससे पहले ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में चौधरी असलम का किरदार निभाकर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. इस किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था और ये किरदार इतना फेमस हो गया कि हर कोई संजय दत्त के लुक की तारीफ कर रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन