Netflix से Prime Video तक, OTT पर देखें वरुण धवन की ये 7 जबरदस्त फिल्में; वीकेंड बन जाएगा मजेदार!

Varun Dhawan Birthday: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी कई फिल्मों से वरुण धवन ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. आज हम आपको उनकी टॉप 7 मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो OTT पर भी छाई हुई हैं. इनमें आपको एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी का डोज मिलेगा. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

varun dhawan movies
1 / 8

विज्ञापन

बेबी जॉन

बेबी जॉन2 / 8

वरुण धवन की ये एक्शन-ड्रामा फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी और फैंस ने इसे काफी पसंद भी किया था. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म में वरुण धवन के साथ-साथ वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

बवाल

बवाल3 / 8

ये रोमांटिक फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में रोमांस के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी देखने को मिले. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

भेड़िया

भेड़िया4 / 8

वरुण धवन की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म भी ओटीटी पर छाई हुई है. 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. वहीं इस फिल्म में वरुण धवन के साथ-साथ लीड रोल में कृति सेनन भी नजर आईं. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

कुली नंबर 1

कुली नंबर 15 / 8

साल 2020 में आई वरुण की इस फिल्म को भी ऑडियंस ने काफी प्यार दिया. वहीं फिल्म में वरुण धवन के साथ-साथ सारा अली खान, शिखा तलसानिया, राकेश बेदी और राजपाल यादव भी लीड रोल में दिखाई दिए. ये कॉमेडी फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

सुई धागा

सुई धागा6 / 8

वरुण धवन की इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया था. 2018 में आई इस फिल्म में वरुण की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी. इस फिल्म में वरुण के साथ-साथ अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

अक्टूबर

अक्टूबर7 / 8

साल 2018 में आई इस फिल्म की कहानी भी ऑडियंस को पसंद आई थी. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ-साथ बनिता संधू लीड रोल में थीं. वहीं दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद भी किया. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

बदलापुर

बदलापुर8 / 8

2015 की ये डार्क थ्रिलर फिल्म वरुण धवन के करियर की बेस्ट फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में वरुण के साथ-साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, यामी गौतम, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन