Arijit Singh: बॉलीवुड के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिंगर ने बॉलीवुड में कई गानों से ऑडियंस का दिल जीता है. वहीं इस साल की शुरुआत में सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया था, जिससे उनके फैंस शॉक्ड हो गए थे. इस खबर से आमिर खान को भी काफी बड़ा झटका लगा था. हाल ही में आमिर खान ने बताया कि वो अरिजीत सिंह के इस फैसले से परेशान हो गए थे.
फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं आमिर खान

2 / 8
आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ को प्रमोट कर रहे हैं. दरअसल इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. वहीं फिल्म में जुनैद खान के साथ-साथ साई पल्लवी लीड रोल में नजर आ रही हैं.
अरिजीत सिंह के संन्यास की खबर की बात

3 / 8
फिल्म के प्रमोशन के बीच हाल ही में रेडियो नशा से बातचीत करते हुए आमिर खान ने अरिजीत सिंह के संन्यास लेने वाली खबर के बारे में बात की है. आमिर खान ने कहा कि जब अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का फैसला किया था तो हम सब हैरान रह गए थे.
घर जाकर किया सॉन्ग रिकॉर्ड

4 / 8
आमिर ने आगे कहा कि इस फैसले से पहले अरिजीत सिंह के साथ हम गाना बनाने वाले थे. मेरी टीम और मैं भी परेशान हो गया था कि अरिजीत सिंह अब गाना रिकॉर्ड करेंगे या नहीं. इस गाने को हम उनके घर जाकर रिकॉर्ड करने वाले थे.
आमिर खान ने किया था फोन

5 / 8
आमिर ने बताया कि संन्यास की खबर सुनकर मैंने अरिजीत को फोन किया कि हम वहां आएं या नहीं. इस पर अरिजीत सिंह ने कहा कि आप लोग आ जाओ, आपके साथ जो कमिटमेंट है वो मैं पूरा करूंगा.
सिंगर के घर बिताए 4 दिन

6 / 8
एक्टर ने आगे कहा कि फिर हम वहां गए और उनके साथ 4 दिन बिताना काफी मैजिकल था. अरिजीत कमाल के सिंगर हैं और वो कमाल के स्टोरी टेलर भी हैं. वो सिर्फ सिंगर ही नहीं हैं, बल्कि वो अपने गानों के जरिए कहानियां बताते हैं.
आमिर खान ने की सिंगर की तारीफ

7 / 8
आमिर खान ने अरिजीत सिंह की तारीफ करते हुए आगे कहा कि उनके अंदर रफी साहब, किशोर दा, आशा जी, लता जी, सोनू निगम जैसे काबिलियत है. ये सभी सिंगर्स भी अपने गानों के जरिए ऑडियंस को कहानियां सुनाते हैं.
किस गाने के लिए गए थे घर?

8 / 8
बता दें आमिर खान ने ‘एक दिन’ फिल्म का टाइटल ट्रैक गाना अरिजीत सिंह के घर जाकर उनसे रिकॉर्ड कराया था. वहीं ये गाना 4 दिन में रिकॉर्ड हुआ और 4 दिन आमिर खान और उनकी टीम अरिजीत सिंह के घर ही रही. ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है.