थिएटर के बाद अब OTT पर गदर मचाने आ रही ये फिल्म, रिलीज से पहले जमकर हुआ था विवाद
ओटीटी पर हर दिन कोई न कोई फिल्में या सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को आकर्षित कर लेती है और यह फिल्में ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार हो जाती है. दरअसल, ओटीटी पर एक और नई फिल्म जल्द ही दस्तक देने वाली है, जो हाल ही में थिएटर में रिलीज की गई थी. यह मूवी रिलीज होने से पहले काफी विवादों में घिरी रही थी. आइए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

द केरल स्टोरी 2
2 / 5हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि 'द केरल स्टोरी 2' है, जिसे थिएटर में कुछ खास पसंद नहीं किया गया था. इस मूवी में तीन अलग-अलग राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल की तीन लड़कियों की जिंदगी के बारे में दिखाया गया है.
द केरल स्टोरी 2 ओटीटी
3 / 5आपको बता दें कि इन तीनों लड़कियों की जिंदगी प्यार और भरोसे से भरी होती है. लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में ऐसा तूफान आता है, जो सबकुछ बदल कर रख देता है. फिल्म इसी इमोशनल कहानी के आगे बढ़ती हुई नजर आती है.
द केरल स्टोरी 2
4 / 5The Kerala Story 2: Goes Beyond रिलीज से पहले काफी विवादों में रही थी. इस मूवी को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी. फिल्म को फिल्ममेकर विपुल शाह ने बनाया था. मूवी में तीनों कलाकारों के इमोशनल स्ट्रगल को दिखाने का भी कोशिश की है.
द केरल स्टोरी 2 जी5
5 / 5इस मूवी की कहानी पहले पार्ट को जोड़ते हुए आगे बढ़ाई गई है. मूवी में अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा ने अहम किरदार निभाया था. अगर आपने यह फिल्म थिएटर में नहीं देखा है, तो अब आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर 8 मई को देख सकेंगे. यह मूवी 1 मई को रिलीज की जाएगी.