TV TRP Report: 'तुलसी' बनीं टीआरपी क्वीन, 'अनुपमा' फिर रह गई पीछे; जानें टॉप 10 में किसने मारी बाजी

TV TRP Report: टीवी के शोज ऑडियंस के दिलों में अलग ही छाप छोड़ते नजर आते हैं. वहीं शोज की हर हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में पता चलता है कि कौनसे सीरियल ने फैंस को ज्यादा इंप्रेस किया. 15वें हफ्ते की भी टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस हफ्ते भी 'तुलसी' टीआरपी क्वीन बनी हुई हैं. चलिए आपको भी बताते हैं टॉप 10 शोज में किस-किसका नाम शामिल है?

TV TRP report (3)
1 / 11

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 22 / 11

स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस हफ्ते भी टीवी टीआरपी रिपोर्ट में पहले नंबर पर है. विरानी परिवार का ड्रामा ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है और ये ही वजह है कि इस शो ने पहले नंबर पर धाक जमाई हुई है.

विज्ञापन

वसुधा

वसुधा3 / 11

जी टीवी का शो 'वसुधा' को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. प्रिया ठाकुर की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी शोज की रील्स काफी वायरल हो रही हैं. टीआरपी लिस्ट में ये शो दूसरे नंबर पर है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है4 / 11

स्टार प्लस का सबसे पुराना शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अभी भी ऑडियंस के दिलों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. टीवी टीआरपी रिपोर्ट में ये शो इस हफ्ते तीसरे नंबर पर है. फैंस को इसका नया सीजन काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

अनुपमा

अनुपमा5 / 11

रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' को झटका लगा है. ये शो इस हफ्ते टीवी की टीआरपी रिपोर्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गया है. हालांकि अभी भी फैंस को इस सीरीयल की स्टोरी काफी पसंद आ रही है और ये ही वजह है कि ये टॉप 5 में शामिल है.

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं6 / 11

रोहित सुचांती और तनीषा मेहता के शो ने अपनी जगह 5वें नंबर पर बनाई हुई है. बता दें ये शो स्टार प्लस के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का एक स्पिन-ऑफ है और इसमें अंगद और वृंदा की लाइफ की कहानी को दिखाया गया है.

विज्ञापन

गंगा माई की बेटियां

गंगा माई की बेटियां7 / 11

अमनदीप सिद्धू का ये शो भी टॉप 10 टीवी टीआरपी लिस्ट में शामिल है. घर-घर फेमस हो रहे इस शो ने अपनी जगह इस हफ्ते छठे नंबर पर बनाई है. शो में अमनदीप सिद्धू ने स्नेहा शर्मा बनकर फैंस का दिल जीता हुआ है.

उड़ने की आशा

उड़ने की आशा8 / 11

स्टार प्लस का शो 'उड़ने की आशा' भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का ये शो इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है. इस शो ने भी फैंस को काफी एंटरटेन किया हुआ है. सोशल मीडिया पर भी शो को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

तुम से तुम तक

तुम से तुम तक9 / 11

जी टीवी का ये शो 8वें नंबर पर है. शरद केलकर और निहारिका चौकसे के किरदारों को काफी पसंद किया जा रहा है और ये शो घर-घर में अपनी जगह बनाए हुए है. आर्यवर्धन और अनु की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है.

नागिन 7

नागिन 710 / 11

प्रियंका चाहर चौधरी का ये शो 9वें नंबर पर है. प्रियंका की एक्टिंग की खूब तारीफ भी की जा रही है. इस शो की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रियंका चाहर चौधरी के साथ-साथ कनिका मान और साहिल उप्पल लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम11 / 11

स्टार प्लस का ये लेटेस्ट शो भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया है. ये शो इस हफ्ते टीवी की टीआरपी रिपोर्ट में 10वें नंबर पर है. शो में शालिनी दीक्षित देशमुख और शिव प्रसाद देशमुख की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन