थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई ये साउथ पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म, जानें कहां देखें Nivin Pauly की मूवी?

आप भी इन दिनों ओटीटी पर नया और बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो यह स्टोरी आपको बड़े काम आ सकती है. आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो थिएटर में धूम मचाने के बाद ओटीटी पर गदर मचाने आ रही है. यह एक साउथ पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया था. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

partichhaya
1 / 6

आप भी इन दिनों ओटीटी पर नया और बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो यह स्टोरी आपको बड़े काम आ सकती है. आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो थिएटर में धूम मचाने के बाद ओटीटी पर गदर मचाने आ रही है. यह एक साउथ पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया था. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

विज्ञापन

निविन पॉली

निविन पॉली 2 / 6

मलयालम एक्टर निविन पॉली की हाल ही में एक मूवी रिलीज की गई थी, जिसका टाइटल  'प्रतिछाया' रखा गया था. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. फिल्म में निविन पॉली के साथ बालचंद्र मेनन, सबिता आनंद जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए थे.

विज्ञापन

निविन पॉली की फिल्म 'प्रतिछाया' को कहां देखें

निविन पॉली की फिल्म 'प्रतिछाया' को कहां देखें3 / 6

निविन पॉली की फिल्म 'प्रतिछाया' अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं. बता दें कि यह मूवी आज यानी 24 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जा चुकी है. अगर आपने थिएटर में यह फिल्म मिस कर दी है, तो आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

प्रतिछाया ओटीटी रिलीज

प्रतिछाया ओटीटी रिलीज4 / 6

निविन पॉली की इस मूवी को बी. उन्नीकृष्णन द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है. इस मूवी में एक पिता और बेटे की कहानी देखने को मिलती है, जो विरासत और महत्वाकांक्षा को लेकर कड़ी संघर्ष करती है. इतना ही नहीं इस मूवी में सत्ता का खेल भी देखने को मिलता है, जो आपको सीट से उठने नहीं देता है.

विज्ञापन

प्रतिछाया को कहां देखें

प्रतिछाया को कहां देखें5 / 6

मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'प्रतिछाया' को आज यानी 24 अप्रैल को Jio Hotstar पर स्ट्रीम किया गया है. इस को  हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सही कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. अगर आपको पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्में देखने पसंद है, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है.

प्रतिछाया

प्रतिछाया6 / 6

इस साउथ पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी में निविन पॉली के साथ Balachandra Menon, निशांत सागर, और सबिता आनंद भी अहम किरदार में नजर आए हैं. इस मूवी को आप  Jio Hotstar पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन