129 मिनट की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल, लेकिन OTT पर रचा इतिहास, सच्ची घटना पर आधारित है मूवी

Superboys of Malegaon Movie: पिछले साल यानी 2025 में एक ऐसी फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं करके दिखाय, लेकिन OTT पर रिलीज होते ही छा गई. लगातार कई हफ्तों तक मूवी ट्रेंडिंग लिस्ट के टॉप पर रही.

Superboys of Malegaon movie
1 / 8
Superboys of Malegaon movie

Superboys of Malegaon Movie: पिछले साल यानी 2025 में एक ऐसी फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं करके दिखाय, लेकिन OTT पर रिलीज होते ही छा गई. लगातार कई हफ्तों तक मूवी ट्रेंडिंग लिस्ट के टॉप पर रही.  

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्में2 / 8

ऐसी कई फिल्में रिलीज होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन OTT पर कमाल कर जाती हैं. ऐसी ही 129 मिनट की एक फिल्म है, जिसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कमाल कर दिखाया.

विज्ञापन

कौन सी है कॉमेडी-ड्रामा फिल्म?

कौन सी है कॉमेडी-ड्रामा फिल्म?3 / 8

इस फिल्म का नाम है 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' (Superboys of Malegaon). यह सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया. वहीं मुख्य भूमिका में आदर्श गौरव, शशांक अरोड़ा और विनीत कुमार सिंह नजर आए हैं.

कौन सी है वो सच्ची घटना?

कौन सी है वो सच्ची घटना?4 / 8

यह फिल्म 2008 की मशहूर डॉक्यूमेंट्री 'सुपरमैन ऑफ मालेगांव' से प्रेरित है. यह मालेगांव के एक शौकिया फिल्म निर्माता नासिर शेख की कहानी है, जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहुत ही कम बजट में बॉलीवुड फिल्मों के स्पूफ (spoofs) बनाता है.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप

बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप5 / 8

यह फिल्म 28 फरवरी 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. फिल्म का प्रदर्शन काफी खराब रहा. काफी कम लोगों ने इस फिल्म को थिएटर में देखा. लेकिन इसकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था.

OTT पर रचा इतिहास

OTT पर रचा इतिहास6 / 8

सिनेमाघरों में फिल्म फ्लॉप होने के बाद, यही फिल्म OTT पर रिलीज हुई. Amazon Prime Video पर फिल्म आते ही ट्रेंड करने लगी. यह कई हफ्तों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में रही और इसे एक "अंडररेटेड मास्टरपीस" (underrated masterpiece) माना गया.

विज्ञापन

फिल्म की अन्य उपलब्धियां

 फिल्म की अन्य उपलब्धियां7 / 8

बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बावजूद, इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत सराहा गया. इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्रदर्शित किया गया और ऑस्ट्रेलिया के नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 'बेस्ट फीचर फिल्म' का अवॉर्ड भी मिला.

फिल्म को कितनी मिली रेटिंग?

फिल्म को कितनी मिली रेटिंग?8 / 8

Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होती इस फिल्म को 7.7 IMDb रेटिंग मिली है. अगर आप भी कुछ ऐसी ही छुपी रुस्तम मास्टरक्लास फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह च्वाइस आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन