वो भोजपुरी सितारे, जिनका बॉलीवुड में भी दिखा जलवा; एक ने तो सलमान खान संग किया काम

Bhojpuri Stars Worked in Bollywood: भोजपुरी के कई सितारे ऐसे हैं जो बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं. इन सितारों ने फैंस को भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी एंटरटेन किया है. वहीं इनमें एक सितारा तो ऐसा है जिसने सलमान खान के साथ भी काम कर ऑडियंस का दिल जीत लिया. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Bhojpuri Stars Worked in Bollywood
1 / 7

विज्ञापन

मोनालिसा

मोनालिसा2 / 7

भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. मोनालिसा सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं. वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा की ‘ब्लैकमेल’ मूवी में आइटम सॉन्ग किया था.

विज्ञापन

रवि किशन

रवि किशन3 / 7

रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुके हैं. सलमान खान की ‘तेरे नाम’ में रवि किशन ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता था. वहीं इसके साथ-साथ एक्टर ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘मुक्काबाज’ और ‘लापता लेडीज’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी4 / 7

मनोज तिवारी भी बॉलीवुड में काम कर चुके हैं. मनोज तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में सिंगिंग और एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर छाप छोड़ी हुई है. वहीं इसके अलावा एक्टर बॉलीवुड फिल्म '23rd March 1931: Shaheed' में भी नजर आ चुके हैं. इस फिल्म में एक्टर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, सनी देओल और बॉबी देओल भी थे.

विज्ञापन

शुभी शर्मा

शुभी शर्मा5 / 7

भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. शुभी शर्मा ने ‘वेलकम बैक’ के ‘20-20’ गाने में अपने डांस से तहलका मचा दिया था. इस गाने में शुभी शर्मा के साथ जॉन अब्राहम भी डांस करते नजर आए थे.

विनय आनंद

विनय आनंद6 / 7

भोजपुरी एक्टर विनय आनंद भी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं. गोविंदा के भांजे विनय आनंद ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया’ जैसी फिल्म में नजर आ चुके हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म में विनय आनंद के साथ गोविंदा भी लीड रोल में नजर आए थे.

विज्ञापन

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी7 / 7

श्वेता तिवारी भी भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं. श्वेता तिवारी ‘सिंघम अगेन’, ‘मिले ना मिले हम’, ‘मदहोशी’ और ‘आबरा का डाबरा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ‘बिग बॉस’ की भी विनर रह चुकी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन