'Om Puri ने मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी...', अन्नू कपूर ने सुनाया बहन के टूटे रिश्ते का दर्द

Annu Kapoor on Om Puri: दिवंगत एक्टर ओम पुरी को बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में मना जाता है. वहीं अन्नू कपूर के साथ ओम पूरी का रिश्ता काफी पर्सनल और खास रहा है. दरअसल अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर ने ओम पुरी से शादी की थी, हालांकि इस रिश्ते में उन्हें काफी स्ट्रगल का सामना करना पड़ा. हाल ही में अन्नू कपूर ने इस पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है.

annu kapoor on om puri (6)
1 / 7

विज्ञापन

बहन की टूटी शादी पर की बात

बहन की टूटी शादी पर की बात2 / 7

अन्नू कपूर ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में सीमा कपूर और अन्नू कपूर के रिश्ते पर बात की है. अन्नू कपूर ने कहा कि ओम पुरी एक असाधारण एक्टर थे. उनके जैसा महान कलाकार कोई पैदा ही नहीं हुआ है.

विज्ञापन

ओम पुरी ने पत्नी को दिया धोखा

ओम पुरी ने पत्नी को दिया धोखा3 / 7

एक्टर ने आगे कहा कि ओम पुरी एक्टिंग के मामले में तो बेस्ट थे, लेकिन ये बात अलग है कि वो किसी के पति बने और पति बनने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दे दिया. यहीं से सब कुछ गलत हो गया और मैं महिला का भाई हूं जिसे उन्होंने धोखा दिया.

अन्नू कपूर की बहन संग हुई थी शादी

अन्नू कपूर की बहन संग हुई थी शादी4 / 7

अन्नू कपूर ने सीमा कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी शादी ओम पुरी से 1990 के दशक में हुई थी. शुरुआत में ये रिश्ता काफी अच्छा था लेकिन कुछ ही महीनों में शादी टूट गई और उनका किसी दूसरी महिला से संबंध बन गया.

विज्ञापन

ओम पुरी की बहन ने की सेवा

ओम पुरी की बहन ने की सेवा5 / 7

एक्टर ने कहा कि ओम पुरी ने मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी थी. ओम पुरी से मेरी बहन की मुलाकात कई साल बाद फिर से हुई जब वो बीमार रहने लगे. उस दौरान मेरी बहन ने उनकी देखभाल की है, वरना वो 10 साल पहले ही चले गए होते.

अन्नू कपूर का फूटा गुस्सा

अन्नू कपूर का फूटा गुस्सा6 / 7

अन्नू कपूर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि जब उनकी तबीयत खराब हुई तो वो वापस आ गए. उस दौरान मैं अपनी बहन से भी नाराज हो गया था कि तुम उस इंसान की मदद कैसे कर सकती हो जो तुम्हें छोड़कर दूसरी महिला के साथ चला गया.

विज्ञापन

अब क्या सोचते हैं अन्नू कपूर?

अब क्या सोचते हैं अन्नू कपूर?7 / 7

वहीं एक्टर ने कहा कि वो बीता दौर था, अब मेरे मन में ओम पुरी के लिए कोई भी नफरत नहीं है. आज ओम पुरी साहब नहीं हैं, लेकिन उनके बच्चें हैं और मैं आज भी उनके बच्चों और पूर्व पत्नी नंदिता के लिए भगवान से दुआ करता हूं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन