Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News LIVE: ‘सब जान गए नोटबंदी क्यों हुई…’, Dhurandhar 2 के कायल हुए भोजपुरी स्टार; बांधे तारीफों के पुल

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 26, 2026 08:26 IST
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News LIVE Update in Hindi: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं भोजपुरी स्टार रवि किशन ने भी रणवीर सिंह की फिल्म की खूब तारीफ की. रवि किशन ने कहा कि फिल्म देखकर सब जान गए कि नोटबंदी क्यों हुई है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ‘धुरंधर 2’ समाज का आईना है. सिनेमा इंडस्ट्री से भी मेरी एक रिक्वेस्ट है कि अब ऐसी जागरूक फिल्म बनाने का समय आ गया है. इसके साथ ही रवि किशन ने फिल्म के सितारों की भी खूब तारीफ की.

प्रकाश राज का बर्थडे

बॉलीवुड के फेमस एक्टर प्रकाश राज आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्मों में नेगेटिव रोल से पॉजिटिव रोल तक निभाने वाले प्रकाश राज अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं. हाल ही में उन्हें धनुष की ‘तेरे इश्क में’ में इमोशनल रोल प्ले करते हुए देखा गया था. इस फिल्म के लिए प्रकाश राज की काफी तारीफ भी हुई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट? 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची रणवीर सिंह की फिल्म

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन 47.70 करोड़ की कमाई की. वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 7 दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन में 623.42 और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में 744.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 994.58 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
08:26 (IST) 26 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'रोजा' एक्ट्रेस मधु का बर्थडे आज

'रोजा' एक्ट्रेस मधु आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बचपन से ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस ने 'अजगन' मूवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.

08:02 (IST) 26 Mar 2026
Entertainment News LIVE: कुमार सानू संग कुनिका सदानंद की AI फोटो हुई वायरल

कुमार सानू और कुनिका सदानंद की एक AI फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर एक्ट्रेस आग बबूला हो गईं और उन्होंने इस फोटो को वायरल करने वालों की जमकर क्लास लगाई. पढ़िए पूरी खबर

07:45 (IST) 26 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन 47.70 करोड़ की कमाई की. वहीं 'धुरंधर 2' ने 7 दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन में 623.42 और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में 744.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 994.58 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DVklHniDMI1/

07:18 (IST) 26 Mar 2026
Entertainment News LIVE: प्रकाश राज का बर्थडे आज

एक्टर प्रकाश राज आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्मों में नेगेटिव रोल से पॉजिटिव रोल तक निभाने वाले प्रकाश राज अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं. हाल ही में उन्हें धनुष की 'तेरे इश्क में' में इमोशनल रोल प्ले करते हुए देखा गया था. इस फिल्म के लिए प्रकाश राज की काफी तारीफ भी हुई.

06:53 (IST) 26 Mar 2026
Entertainment News LIVE: रवि किशन ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ

'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं भोजपुरी स्टार रवि किशन ने भी रणवीर सिंह की फिल्म की खूब तारीफ की. रवि किशन ने कहा कि फिल्म देखकर सब जान गए कि नोटबंदी क्यों हुई है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'धुरंधर 2' समाज का आईना है.

First published on: Mar 26, 2026 06:52 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.