Live Updates
Entertainment News LIVE: 100 करोड़ क्लब से चंद कदम दूर The Odyssey, जानें कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को भारत में खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कलेक्शन कर रही है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: छात्रों को सपोर्ट करते दिखे इमरान खान
आमिर खान के भांजे इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टूडेंट्स के साथ प्रोटेस्ट का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं. उन्होंने स्टूडेंट के साथ सेल्फी भी ली. फिल्मी दुनिया के कई सेलेब्स ने छात्रों को सपोर्ट किया है. इस बीच अब इमरान का भी ये वीडियो सामने आया है.
https://www.instagram.com/reels/DbGDW2AqxeI/
Entertainment News LIVE: देश ही नहीं विदेश में भी 'जन नायकन' का क्रेज, टिकट के लिए उमड़ी भीड़
सीएम विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी विजय की फिल्म को लेकर लोग एक्साइटेड हैं. सिंगापुर स्थित एक कंपनी ने हाल ही में फिल्म की रिलीज के दिन पहले कर्मचारियों के लिए विशेष छुट्टी की घोषणा की है. इससे कर्मचारियों को इसके शुरुआती शो के दौरान फिल्म देखने की अनुमति मिल जाएगी.
https://x.com/SG_TVFC/status/2079787995998331013
Entertainment News LIVE: छात्रों के सपोर्ट में आए Salman Khan
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को अपना सपोर्ट दिया है. इसको लेकर सलमान खान ने पोस्ट शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: करणवीर बोहरा ने टीजे सिद्धू को इंस्टा पर किया अनफॉलो, अब कही ये बात
टीवी के जाने-माने एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी वाइफ के बीच अनबन की खबरें हैं. अब इस पर एक्टर ने जवाब दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर करणवीर का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ZEE5 का बड़ा ऐलान, रिलीज हुआ The Scam: Leaked का टीजर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. इसी बीच अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने इसी मुद्दे पर अपनी नई सीरीज 'द स्कैम-लीक्ड' का ऐलान कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Dhurandhar फेम एक्ट्रेस आयशा खान को हिरासत में लिया गया
एक्ट्रेस आयशा खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आयशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: प्रेमानंद जी महाराज से मिले विराट-अनुष्का, भड़के यूजर्स, क्यों ट्रोल हुआ कपल?
बॉलीवुड के पॉवर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का हाल ही में ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर कपल को लोग खूब सुना रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Singham के 15 साल पूरे, अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट, फिर क्यों हुए ट्रोल?
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम' को 15 साल हो गए हैं. इसको लेकर अजय देवगन ने एक पोस्ट शेयर किया, लेकिन अब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: छात्रों के समर्थन में आए नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह ने जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर काफी गुस्सा निकाला है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड की, जिसमें वे काफी नाराज हो रहे हैं.
Entertainment News LIVE: छात्रों के समर्थन में आए अनुपम खेर
अनुपम खेर ने इस नीट पेपर लीक पर अपना समर्थन दिखाया है. लेकिन उन्होंने इस प्रोटेस्ट में अन्य मुद्दों पर बात होने वाली समस्या पर भी लोगों का ध्यान केंद्रित किया.
https://www.instagram.com/reels/DbFxqNdu8CU/?hl=en
Entertainment News LIVE: CJP प्रदर्शन में शामिल हुए हनुमानकाइंड
मशहूर रैपर हनुमानकाइंड युवाओं को सपोर्ट करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे हैं, जहां से उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन भी लिखा है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: छात्रों के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वे छात्रों के साथ हुए दुरव्यवहार के लिए रोती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किए हैं. बच्चों पर हुए अत्याचार से राखी काफी दुखी नजर आईं.
Entertainment News LIVE: छात्र आंदोलन से समर्थन में उतरे पंचायत सीरीज फेम जीतेंद्र
सीरीज पंचायत फेम जीतेंद्र ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया, जिसमें दिल्ली में हो रहे आंदोलन पर खुलकर बात की. छात्रों पर हुई बरबर्ता से लेकर सभी प्रकार की हिंसा पर टिप्पणी की.
Entertainment News LIVE: Vir Das ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर कही ऐसी बात
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर Vir Das ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर एक लाइन में ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि- 'बच्चे एंटी-नेशनल नहीं होते.' उनकी इस बात से हर कोई रिलेट कर रहा है.
Entertainment News LIVE: स्टूटेंड प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे राजकुमार राव
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित NEET पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधारों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन (CJP Protest) के समर्थन में अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक नोट साझा कर छात्रों के अधिकार और देश में निष्पक्ष शिक्षा की वकालत की है. बता दें कि राजकुमार राव से पहले भी कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज इस प्रोटेस्ट को खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: Armaan Malik के 5 मशहूर गाने, जो ऑडियंस के बने फेवरेट!
अरमान मलिक ने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज से एवरग्रीन बनाया है. आज हम आपको अरमान मलिक के टॉप 5 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी मशहूर हैं. इनमें 'चले आना' से लेकर 'बोल दो ना जरा' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: राजकुमार राव ने छात्रों के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
राजकुमार राव ने जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया है. बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि हर आवाज को सुनना बेहद जरूरी है. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 में इस कंटेस्टेंट की होगी री-एंट्री!
'लॉक अप 2' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो से एविक्ट हुए कंटेस्टेंट की री-एंट्री होने जा रही है. ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि योगेश रावत है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: हनुमानकाइंड ने CJP के प्रोटेस्ट से कुछ पल किए शेयर
रैपर हनुमानकाइंड ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में भाग लिया. इस प्रोटेस्ट के कुछ पलों को हनुमानकाइंड ने शेयर किया है. सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हो रही हैं. फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: सुनिधि चौहान ने रियलिटी शो से बनाई दूरी
सुनिधि चौहान ने रियलिटी शो से खुद को अलग कर लिया है. शेखर सुमन के शो 'शेखर टूनाइट' में आकर सुनिधि चौहान ने बताया कि वो रियलिटी शो में अब जज बनकर नहीं दिखाई देंगी. सिंगर ने कहा कि ये मेरी जगह नहीं है.
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई सनी देओल की 'इक्का'
सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस और थ्रिलर भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है.
Entertainment News LIVE: सलमान खान के Bigg Boss 20 का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
मेकर्स ने जियोहॉटस्टार पर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शो का फर्स्ट लुक देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 20' का अनाउंसमेंट वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धमाल 4' ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 12वें दिन 8,533 रहे. भारत में 12 दिनों में फिल्म ने 131.75 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 156.80 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 179.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अगर फिल्म की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर इसी तरह रही तो जल्द ही ये आंकड़ा 200 करोड़ पार पहुंच जाएगा.
Entertainment News LIVE: अरमान मलिक का बर्थडे
बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 2007 में सिंगर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 'तारे जमीन पर' के गाने 'बम बम बोले' को गाया था. इसके बाद साल 2011 में आई फिल्म 'कच्चा नींबू' में उन्होंने गाना गाया और ऑडियंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म के गाने से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी.
Entertainment News LIVE: मनोज मुंतशिर ने की जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन की आलोचना
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर जहां एक तरफ फिल्म इंडस्ट्री स्टूडेंट्स को सपोर्ट करती दिखाई दीं, तो वहीं दूसरी ओर राइटर मनोज मुंतशिर ने इस प्रोटेस्ट की कड़ी निंदा की है. 'आदिपुरुष' फेम राइटर मनोज मुंतशिर ने प्रदर्शनकारियों को देशद्रोही बताया. मीडिया से बातचीत करते हुए राइटर ने बताया कि मैं कभी जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा. वो ऐसे लोग नहीं हैं जिनके साथ खड़ा हुआ जाए. इस देश के युवाओं को कॉकरोच जनता पार्टी से बेहतर पार्टी मिलनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि वहां वो लोग आ रहे हैं जो देश के खिलाफ ही बोलते हैं.
Entertainment News LIVE: क्या प्रीति जिंटा ने विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन? शेयर किया पोस्ट
दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जारी है. सीजेपी को कई फिल्मी सेलेब्स ने सपोर्ट किया है. इस बीच प्रीति जिंटा ने केंद्र सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ बातचीत शुरू करेगी, जिससे उनकी सेहत और न बिगड़े, प्लीज अपना उपवास खत्म करें सोनम, आपकी सेहत भी इस लड़ाई जितनी ही जरूरी है. आप और छात्र भारत के भविष्य और हमारे युवाओं के लिए लड़ रहे हैं. हमारी शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की इस लड़ाई में हर छात्र और सोनम को मेरा पूरा और अटूट समर्थन है. आप सभी को और हिम्मत मिले, जय हिंद.
https://x.com/realpreityzinta/status/2079505647159136439
Entertainment News LIVE: The Odyssey का 5वें दिन कैसा हाल?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं इसका लेटेस्ट कलेक्शन... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Piyush Mishra के साथ हादसा, कैसी है अभिनेता की हालत?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लेखक पीयूष मिश्रा को चोट लग गई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जल्दी ठीक होने की सलाह दी है. आइए जानते हैं कि एक्टर के साथ ये हादसा कैसे हुआ? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: मलाइका के लुक ने खींचा ध्यान, फैंस ने की तारीफ
मलाइका अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनका लुक बेहद कमाल का है. हर कोई मलाइका के लुक की तारीफ कर रहा है और प्यार लुटा रहा है.
Entertainment News LIVE: युवाओं को मिला Honey Singh का सपोर्ट, सिंगर ने किया ये फैसला
मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने भी युवाओं को अपना सपोर्ट दिया है. हनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में एक पोस्ट भी किया है. आइए जानते हैं कि हनी सिंह का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: पहले दिन कितनी कमाई करेगी Jana Nayagan, क्या कहते हैं ट्रेड एक्सपर्ट?
साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. जल्द ही फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Fauzi में कैसा होगा प्रभास का रोल, क्या होगी फिल्म की कहानी?
साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'फौजी' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच आइए जानते हैं कि फिल्म में प्रभास का रोल कैसा होगा? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Nandamuri Balakrishna को लगी चोट, NBK 111 की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
साउथ के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को चोट लग गई है. फिल्म के मेकर्स ने इसकी पुष्टि की है. आइए जानते हैं कि आखिर अभिनेता के साथ क्या हुआ है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Jana Nayagan ने एडवांस बुकिंग में किया धमाका, फिर भी इन 2 फिल्मों से पीछे
तमिलनाडु के सीएम विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और इसकी एडवांस बुकिंग चल रही है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Jennifer Winget ने शेयर की शादी की अनसीन फोटोज
पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने हाल ही में विलियम इश्माएल संग शादी की हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की लेटेस्ट फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 Grand Finale: क्या पोस्टपोन हुआ शो का फिनाले, अब कब होगा?
पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. इस बीच अब शो के फिनाले को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ICU में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन?
अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में अपनी हेल्थ अपडेट दी है, जिसमें वे ICU में भर्ती हुए थे. उन्होंने इसके पीछे का पूरा कारण बताया. आइए जानते हैं बिग बी अब कैसे हैं? पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Jennifer Winget ने शेयर की अपनी शादी की तस्वीरें
जेनिफर विन्गेट ने हाल ही में शादी रचाई. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की खास तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. फैंस उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं.
Entertainment News LIVE: 22-24 जुलाई के बीच Netflix पर आ रहीं ये 6 और सीरीज, देखें लिस्ट
अगर आप घर बैठकर शानदार सिनेमा देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर रोमांस, क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर ये 6 नई रिलीज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Prime Video पर जदबदस्त ट्रेंड कर रही Sai Pallavi की रोमांटिक फिल्म
इंटरनेट पर दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती की वेडिंग फोटोशूट से जुड़ी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वे सफेद गाउन के साथ नजर आ रही हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Prime Video पर जदबदस्त ट्रेंड कर रही Sai Pallavi की रोमांटिक फिल्म
फिल्म रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म इन दिनों प्राइम वीडियो पर जबरदस्त ट्रेंड रही है. इसमें आपको आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी साथ में नजर आएंगे. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 'जन नायगन' थलपति विजय की आखिरी फिल्म नहीं' डायरेक्टर ने किया बड़ा दावा
थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायगन' के निर्देशक एच. विनोद ने चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने इस फिल्म को विजय की आखिरी मूवी नहीं बल्कि पहली फिल्म बताई. आइए जानते हैं इस खुलासे से जुड़ी सभी जानकारियां. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: सोनू सूद का दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर रिएक्शन
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है. दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ अभियान और नीट (NEET) पेपर लीक व सोनम वांगचुक के अनशन से जुड़े प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी. सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा कि “हमारे छात्रों को लाठियां नहीं, गले लगाने वाले हाथ चाहिए.”
Entertainment News LIVE: The Odyssey का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सोमवार का ‘मंडे ब्लूज़’ अक्सर बड़ी-बड़ी फिल्मों की रफ्तार धीमी कर देता है, लेकिन क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडेसी’ इस परीक्षा में भी मजबूती से टिकी रही. रिलीज के चौथे दिन (सोमवार) फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹8.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. हालांकि वीकेंड के मुकाबले कमाई का ग्राफ थोड़ा नीचे आया है, लेकिन नोलन के सिनेमाई जादू को देखते हुए इसे एक बेहतरीन और स्थिर पकड़ माना जा रहा है.
Entertainment News LIVE: दिल्ली लाठीचार्ज पर छलका एल्विश यादव और हुमा कुरैशी का दर्द
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की घटना ने अब पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. बॉलीवुड कलाकारों और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदर्शनकारियों के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया है. मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव ने लाठीचार्ज के विजुअल्स पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अपने हक और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे युवाओं और छात्रों पर इस तरह बल प्रयोग करना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनसे बातचीत की जानी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाना चाहिए.
Entertainment News in Hindi: सीएम विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी विजय की फिल्म को लेकर लोग एक्साइटेड हैं. सिंगापुर स्थित एक कंपनी ने हाल ही में फिल्म की रिलीज के दिन पहले कर्मचारियों के लिए विशेष छुट्टी की घोषणा की है. इससे कर्मचारियों को इसके शुरुआती शो के दौरान फिल्म देखने की अनुमति मिल जाएगी.
अरमान मलिक का बर्थडे
बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 2007 में सिंगर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘तारे जमीन पर’ के गाने ‘बम बम बोले’ को गाया था. इसके बाद साल 2011 में आई फिल्म ‘कच्चा नींबू’ में उन्होंने गाना गाया और ऑडियंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म के गाने से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection: 12वें दिन भी नहीं रुकी Dhamaal 4 की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धमाल 4’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 12वें दिन 8,533 रहे. भारत में 12 दिनों में फिल्म ने 131.75 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 156.80 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 179.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अगर फिल्म की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर इसी तरह रही तो जल्द ही ये आंकड़ा 200 करोड़ पार पहुंच जाएगा. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
1 hr agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
2 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
7 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
8 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
9 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
20 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines