100 करोड़ क्लब से चंद कदम दूर The Odyssey, छठवें दिन की कमाई का क्या हाल? जानें कलेक्शन

The Odyssey Box Office Collection Day 6: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को भारत में खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कलेक्शन कर रही है.

The Odyssey

The Odyssey. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

The Odyssey Box Office Collection Day 6: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और ये 100 करोड़ क्लब से चंद कदम दूर है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन कितना कलेक्शन किया है और इसका टोटल कलेक्शन क्या है?

फिल्म ‘द ओडिसी’ का कलेक्शन

सैकनिल्क की मानें, तो फिल्म ‘द ओडिसी’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन यानी पहले बुधवार को 5.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट हो, लेकिन फिर भी ये फिल्म 100 करोड़ क्लब से ज्यादा दूर नहीं है. फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 83.64 करोड़ रुपये हो चुका है.

विज्ञापन

100 करोड़ क्लब में जल्द होगी एंट्री

इसी के साथ अगर बात करें 100 करोड़ क्लब की, तो इस फिल्म को अब बस 16.36 करोड़ रुपये ओर चाहिए और ये इस क्लब में शामिल हो जाएगी. वहीं, अगर बात करें बीते पांच दिन की, तो इस फिल्म ने बीते पांच दिनों में भी अच्छा कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

फिल्म की कमाई में गिरावट

फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 22.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने तीसरे दिन 21.90 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, इस फिल्म ने चौथे दिन 8.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और 5वें दिन फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है.

फिल्म ‘द ओडिसी’ की कहानी

वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म ‘द ओडिसी’ की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है. इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आया है. इसमें हॉलीवुड के चर्चित कलाकार नजर आए हैं, जिसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल जैसे नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ