Lock Upp 2 Grand Finale: क्या पोस्टपोन हुआ शो का फिनाले, अब कब होगा? जानिए नया अपडेट

Lock Upp 2 Grand Finale: पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. इस बीच अब शो के फिनाले को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है.

Lock Upp 2 Grand Finale

Lock Upp 2 Grand Finale. image credit- social media

Lock Upp 2 Grand Finale: पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. हर कोई शो की तारीफ कर रहा है. शो में लगातार नए ट्विस्ट, एलिमिनेशन और विवादों के चलते इसकी खूब चर्चा हो रही है. इस बीच शो का ग्रैंड फिनाले भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, अब सुनने में आया है कि शो का फिनाले पोस्टपोन हो गया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये नई चर्चा कैसी है?

विज्ञापन

ग्रैंड फिनाले की तारीख खिसकी

दरअसल, रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शानदार व्यूअरशिप के चलते मेकर्स ने शो की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख भी आगे खिसक गई है. इतना ही नहीं बल्कि इसी बीच एक नया वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, ताजा एलिमिनेशन और शो से जुड़ा विवाद भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है.

विज्ञापन

चौथे वीक में है शो

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानकारी है कि शो ‘लॉक अप 2’ को शुरुआत में छह हफ्तों के लिए प्लान किया गया था, लेकिन शानदार व्यूअरशिप मिलने के बाद अब शो को करीब छह दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. जी हां, शो का प्रीमियर 27 जून को हुआ था और फिलहाल ये अपने चौथे वीक में है.

कब होगा फिनाले?

वहीं, अब अगर ग्रैंड फिनाले की बात करें तो शो का ग्रैंड फिनाले 15 या 16 अगस्त को होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. अब देखने वाली बात होगी कि शो के मेकर्स कब शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर ऑफिशियल अपडेट जारी करते हैं.

विज्ञापन

फराह खान और रितेश देशमुख

गौरतलब है कि शो ‘लॉक अप 2’ को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. ये शो नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर के दर्शकों के लिए स्ट्रीम हो रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि शो का फिनाले कब होता है और शो का विनर कौन बनता है? हालांकि, इसका पता समय के साथ ही लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ