सफेद गाउन के साथ 'विदेशी दुल्हन' बनीं मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती? तस्वीरें हुईं वायरल

Dishani Chakraborty White Gown Photos: इंटरनेट पर दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती की वेडिंग फोटोशूट से जुड़ी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वे सफेद गाउन के साथ नजर आ रही हैं.

dishani chakraborty white gown

dishani chakraborty white gown

Dishani Chakraborty Marriage: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने नए फोटोशूट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जहां वह सफेद गाउन में एक खूबसूरत ‘विदेशी दुल्हन’ के रूप में नजर आ रही हैं. दिशानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बेहद खूबसूरत ब्राइडल गाउन फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं. उनके इस लुक की तुलना किसी परी या हॉलीवुड स्टार से की जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिशानी चक्रवर्ती का वायरल लुक

दिशानी ने एक गॉर्जियस और एलिगेंट सफेद रंग का वेडिंग गाउन पहना हुआ है, जो उन पर बेहद फब रहा है. मिनिमल ज्वेलरी, न्यूड मेकअप और क्लासी हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपने इस लुक को पूरी तरह से एक क्रिश्चियन ब्राइड जैसा टच दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सादगी और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में उन्हें “ब्यूटी क्वीन” और “साक्षात परी” बताया है.

लाइमलाइट से दूर रहती हैं दिशानी

मिथुन चक्रवर्ती की लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती भले ही अभी बॉलीवुड की मुख्यधारा की फिल्मों और चकाचौंध से थोड़ी दूर रहती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अक्सर अपने स्टनिंग लुक्स, फैशन सेंस और फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं.

विज्ञापन

लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस

दिशानी चक्रवर्ती की अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस (Myles Mantzaris) से सगाई कर ली है. माइल्स अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर स्टेडीकैम ऑपरेट और सिनेमैटोग्राफर/कलरिस्ट काम करते हैं. वह लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में रहते हैं. दिशानी चक्रवर्ती ने भी न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स से ही फिल्म मेकिंग व एक्टिंग की पढ़ाई की है, जिसके दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. अब जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ