Neet पेपर लीक पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच ZEE5 का बड़ा ऐलान, रिलीज हुआ The Scam: Leaked का टीजर
The Scam: Leaked: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. इसी बीच अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने इसी मुद्दे पर अपनी नई सीरीज 'द स्कैम-लीक्ड' का ऐलान कर दिया है.
Edited By : Nancy Tomar|Updated: Jul 22, 2026 21:00
Share :
The Scam Leaked. image credit- social media
---विज्ञापन---
The Scam: Leaked: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. इसी बीच अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने इसी मुद्दे पर अपनी नई सीरीज का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने ना सिर्फ सीरीज का ऐलान किया है बल्कि इसका नाम और टीजर भी रिलीज कर दिया है. अब ये इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर
जी5 की नई सीरीज की बात करें तो इसका नाम ‘द स्कैम-लीक्ड’ है. अपकमिंग सीरीज ‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर भी आ चुका है. इस टीजर की खास बात ये है कि टीजर में कोई डायलॉग नहीं हैं, लेकिन इसके विजुअल्स इतने दमदार हैं कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. इंटरनेट पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है.
---विज्ञापन---
टीजर में क्या-क्या?
‘द स्कैम-लीक्ड’ के टीजर की अगर बात करें तो इसकी शुरुआत एक कारखाने से होती है, जहां मेडिकल एग्जाम के पेपर्स की छपाई हो रही है. सब सही चल रहा होता है, लेकिन तभी अंदर का एक इंसान इन पेपर्स की तस्वीरें क्लिक करके वायरल कर देता है. स्क्रीन पर अचानक ब्रेकिंग न्यूज फ्लैश होती है और लिखा होता है मेडिकल की परीक्षा रद्द.
कास्ट और रिलीज डेट का ऐलान नहीं
बस फिर क्या था, फिर छात्रों का सैलाब दिखाया जाता है, जो गुस्से से भरा होता है और सवाल उठाता है. वहीं, इन सबके बीच एक छात्र फांसी लगा लेता है. बता दें कि इस सीरीज की कास्ट अभी रिवील नहीं की गई है और ना ही इसकी रिलीज डेट का ऐलान हुआ है, लेकिन सीरीज का टीजर रिलीज होते ही इसकी जमकर चर्चा हो रही है.
---विज्ञापन---
सेलेब्स ने किया सपोर्ट
गौरतलब है कि फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने छात्रों को सपोर्ट किया है. इसमें शबाना आजमी, कुनिका सदानंद और प्रकाश राज ने खुद विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इनके अलावा सोनू सूद, वीर दास, दीया मिर्जा, सोहा अली खान, अदिति राव हैदरी, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, राजकुमार राव, विशाल डडलानी, स्वरा भास्कर, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, नंदिता दास, आयुष शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, ऋतिक रोशन और स्क्रीनराइटर सुतापा सिकदर समेत कई अन्य लोगों ने ऑनलाइन पोस्ट शेयर कर सरकार से बातचीत करने की अपील की है.