‘भोलेनाथ, इन बच्चों को…’, युवाओं को मिला Honey Singh का सपोर्ट, सिंगर ने किया ये फैसला
Honey Singh: मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने भी युवाओं को अपना सपोर्ट दिया है. हनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में एक पोस्ट भी किया है. आइए जानते हैं कि हनी सिंह का क्या कहना है?
Edited By : Nancy Tomar|Updated: Jul 21, 2026 22:06
Share :
Honey Singh. image credit- social media
---विज्ञापन---
Honey Singh: टीवी से लेकर फिल्मों तक के सितारे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट कर रहे हैं. बच्चे अपने हक की मांग कर रहे हैं और सेलेब्स ने भी इसमें उनका साथ दिया है. इस बीच अब मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने भी एक बड़ा कदम उठाया है. हनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में एक पोस्ट भी किया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
हनी सिंह ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में सिंगर ने लिखा है कि हमारे देश और भारत के युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं अपने नए गाने 'मूनलाइट' के टीजर की रिलीज को कुछ दिनों के लिए टाल रहा हूं, भोलेनाथ, इन बच्चों को शक्ति दें, जय हिंद.
युवाओं को किया सपोर्ट
आज यानी मंगलवार को हनी सिंह का ये पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत में युवाओं और छात्रों की स्थिति को देखते हुए अपनी नए गाने के टीजर रिलीज को पोस्टपोन किया है. अपने पोस्ट में हनी सिंह ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उनके पोस्ट से साफ है कि उन्होंने युवाओं को अपना सपोर्ट दिया है.
सेलेब्स ने भी दिया साथ
इतना ही नहीं बल्कि इस पोस्ट से पहले भी हनी सिंह ने एक और पोस्ट किया था. सिंगर ने अपने उस पोस्ट में लिखा था कि भारत के युवा अमर हैं, हर-हर महादेव. गौरतलब है कि फिल्मी और टीवी की दुनिया के कई सितारों ने इस प्रोटेस्ट को अपना सपोर्ट दिया है. इसमें प्रकाश राज, शबाना आजमी, सोनाक्षी सिन्हा, दिलजीत दोसांझ, प्रीति जिंटा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.
हनी सिंह का सपोर्ट
सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने पोस्ट भी किए हैं और कहा है कि जो भी हो रहा है, वो गलत है और बच्चों को उनका हक मिलना चाहिए. इस बीच अब हनी सिंह ने भी युवाओं को अपना सपोर्ट दिखाते हुए अपने नए गाने के टीजर रिलीज को आगे बढ़ा दिया है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि अब हनी कब अपने नए गाने के टीजर पर अपडेट शेयर करेंगे.
Honey Singh: टीवी से लेकर फिल्मों तक के सितारे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट कर रहे हैं. बच्चे अपने हक की मांग कर रहे हैं और सेलेब्स ने भी इसमें उनका साथ दिया है. इस बीच अब मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने भी एक बड़ा कदम उठाया है. हनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में एक पोस्ट भी किया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
हनी सिंह ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में सिंगर ने लिखा है कि हमारे देश और भारत के युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं अपने नए गाने ‘मूनलाइट’ के टीजर की रिलीज को कुछ दिनों के लिए टाल रहा हूं, भोलेनाथ, इन बच्चों को शक्ति दें, जय हिंद.
---विज्ञापन---
युवाओं को किया सपोर्ट
आज यानी मंगलवार को हनी सिंह का ये पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत में युवाओं और छात्रों की स्थिति को देखते हुए अपनी नए गाने के टीजर रिलीज को पोस्टपोन किया है. अपने पोस्ट में हनी सिंह ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उनके पोस्ट से साफ है कि उन्होंने युवाओं को अपना सपोर्ट दिया है.