Armaan Malik के वो 5 मशहूर गाने, जो ऑडियंस के बने फेवरेट; सुनकर भर आता है दिल!
अरमान मलिक ने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज से एवरग्रीन बनाया है. आज हम आपको अरमान मलिक के टॉप 5 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी मशहूर हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

Armaan Malik Top 5 Songs: मशहूर सिंगर अरमान मलिक आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड को सिंगर ने एक से बढ़कर एक प्यार भरे गाने दिए हैं. आज हम आपको अरमान मलिक के टॉप 5 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं. ये गाने ऑडियंस के फेवरेट हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन गानों का नाम शामिल है.
बोल दो ना जरा
2 / 6'अजहर' फिल्म का 'बोल दो ना जरा' गाना भी इस लिस्ट में शामिल है. अरमान मलिक का ये गाना इमरान हाशमी और नरगिस फाखरी पर फिल्माया गया है. सोशल मीडिया पर भी ये गाना काफी पॉपुलर रहा. साल 2016 में रिलीज हुए इस गाने का आज भी ऑडियंस काफी पसंद करते हैं.
चले आना
3 / 6साल 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का 'चले आना' गाने को भी अरमान मलिक ने ही गाया है. इस गाने को रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन पर फिल्माया गया है. इस गाने के लीरिक्स को फैंस ने खूब पसंद किया था. सोशल मीडिया पर भी ये गाना काफी ट्रेंडिंग रहा.
मैं रहूं या न रहूं
4 / 6साल 2015 में अरमान मलिक का ये एल्बम सॉन्ग रिलीज हुआ था. ये गाना रिलीज होते ही ऑडियंस का फेवरेट बन गया था. वहीं इस गाने में ईशा गुप्ता और इमरान हाशमी नजर आए. वहीं इस गाने के बाद से ही अरमान मलिक ऑडियंस के फेवरेट सिंगर के रूप में उभरकर सामने आए. आज भी ये गाना काफी पॉपुलर है.
जब तक
5 / 6'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' साल 2016 में रिलीज हुई थी. वहीं ये गाना इसी फिल्म का है. इस गाने में कियारा आडवाणी और सुशांत सिंह राजपूत हैं. फिल्म के साथ-साथ ये गाना भी ब्लॉकबस्टर बन गया था. सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इस गाने को खूब पसंद किया था.
पहला प्यार
6 / 6'कबीर सिंह' फिल्म ने रिलीज होते ही थिएटर्स में तहलका मचा दिया था. इस फिल्म के सारे गाने ऑडियंस के फेवरेट बन गए थे. वहीं 'पहला प्यार' ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. अरमान मलिक की आवाज में ये गाना एवरग्रीन बन गया. ये गाना आज भी ऑडियंस का फेवरेट बना हुआ है.