Prime Video पर जदबदस्त ट्रेंड कर रही रामायण की सीता Sai Pallavi की फिल्म, क्या आपने देखी?

Best Romance-Drama Movie On Prime Video: फिल्म रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म इन दिनों प्राइम वीडियो पर जबरदस्त ट्रेंड रही है. इसमें आपको आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी साथ में नजर आएंगे.

Ek Din Prime Video

Ek Din Prime Video

Prime Video Trending Romance-Drama: थिएटर्स में रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही यह टॉप ट्रेंड्स में नंबर-2 पर आ गई है. नितेश तिवारी की आगामी मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ में ‘सीता’ का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी की एक्टिंग की इस फिल्म में भी खूब तारीफ हो रही है. थिएटर्स के बाद, अब OTT पर इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सी है ये फिल्म?

इस फिल्म का नाम है- ‘एक दिन’. यह फिल्म साल 2016 की मशहूर थाई रोमांटिक फिल्म ‘वन डे’ (One Day) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान (दिनेश) और साउथ की सुपरस्टार साई पल्लवी (मीरा) मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे हिंदी भाषा के अलावा तमिल और तेलुगु डब वर्जन के साथ रिलीज किया गया है.

फिल्म की कहानी

इसकी कहानी दिनेश नाम के एक सीधे-सादे लड़के की है, जो अपनी सहकर्मी मीरा से एकतरफा प्यार करता है. जापान ट्रिप के दौरान एक मंदिर में मांगी गई उसकी मन्नत पूरी हो जाती है और उसे मीरा के साथ सिर्फ ‘एक दिन’ बिताने का जादुई मौका मिलता है. इसमें दिखाए गए रोमांटिक सीन्स आपको बहुत पसंद आएंगे. अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है.

विज्ञापन

फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां

अमेजन प्राइम वीडियो पर साईं और जुनैद की फिल्म स्ट्रीम कर रही है. फिल्म को 6.3 IMDb रेटिंग मिली है. पार्टनर के साथ यह फिल्म का प्लान आपके लिए पर्फेक्ट साबित होगा. क्योंकि इसमें रोमांस और इमोशन्स की मात्रा एकदम कड़क है.

विज्ञापन

रामायण के ट्रेलर लॉन्च में साई पल्लवी

साई पल्लवी ने हाल ही में दिल्ली में हुए ‘रामायण’ के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च के दौरान यह भी साझा किया था कि सीता के किरदार में ढलने के लिए वह रोज ध्यान (Meditation) करती थीं. यदि आप उनकी सादगी और बेहतरीन अदाकारी के फैन हैं, तो प्राइम वीडियो पर ‘एक दिन’ आपके वीकेंड के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ