Lock Upp 2 में ट्विस्ट, इस कंटेस्टेंट की होगी री-एंट्री; वाइल्ड कार्ड बन इनमेट्स की नाक में करेगा दम!

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ ट्रेंडिंग बना हुआ है. वहीं शो में एक पुराने कंटेस्टेंट की री-एंट्री होने जा रही है. अब इस कंटेस्टेंट के आने से शो में मनोरंजन का तड़का लगता दिखाई देगा. चलिए जानते हैं हम किस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं.

lock upp 2 re entry yogesh rawat

Lock Upp 2: फराह खान और रितेश देशमुख का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी शो से जुड़े खास मोमेंट्स वायरल हो रहे हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड में अपूर्वा मखीजा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री करती नजर आएंगी. अपूर्वा के आने से पूरा गेम बदलता दिखाई देगा. वहीं दूसरी ओर शो में पुराने कंटेस्टेंट की वापसी होगी. चलिए आपको भी बताते हैं शो में किस कंटेस्टेंट की री-एंट्री होने जा रही है.

विज्ञापन

इस कंटेस्टेंट की होगी एंट्री

‘लॉक अप 2’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो से एविक्ट हुए कंटेस्टेंट की री-एंट्री होने जा रही है. ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि योगेश रावत है. जी हां फैन पेज ‘बीबी इनसाइडर एचक्यू’ के अनुसार योगेश रावत ‘लॉक अप 2’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आने वाले हैं. हालांकि अभी तक योगेश और उनकी टीम ने इस बात पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

विज्ञापन

शो में आएगा ट्विस्ट

‘लॉक अप 2’ में योगेश रावत के आने से मनोरंजन का तड़का लगने वाला है. इस खबर से योगेश के फैंस भी खुश हो गए हैं. बता दें योगेश रावत को पिछले वीक जजमेंट डे पर शो से आउट कर दिया गया था. सूफी मोतीवाला और योगेश रावत के बीच कंटेस्टेंट्स को किसी एक को चुनना था, वहीं इस दौरान सूफी मोतीवाला को सुरक्षित कर दिया गया और योगेश रावत शो से बाहर हो गए थे.

विज्ञापन

कौन-कौन है नॉमिनेट?

नेटफ्लिक्स के ‘लॉक अप 2’ में इस हफ्ते शो से आउट होने के लिए सूफी मोतीवाला, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी, पामेला सेरेना, वरुण यादव और शिल्पा शिंदे नॉमिनेटेड हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में अपूर्वा मखीजा शो में एंट्री करने जा रही हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में अपूर्वा मखीजा क्या कमाल दिखाने वाली हैं. सोशल मीडिया पर भी अपूर्वा को शो में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ