Netflix Releases This Week: 22-24 जुलाई का वीकेंड प्लान सेट! नेटफ्लिक्स पर एंट्री मार रही हैं ये 6 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

Upcoming Netflix Releases: अगर आप घर बैठकर शानदार सिनेमा देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर रोमांस, क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर ये 6 नई रिलीज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं.

Upcoming Netflix Releases
1 / 7
Upcoming Netflix Releases

यह सभी फिल्में और सीरीज 22 से 24 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी, जिनका आप वीकेंड पर मजा ले सकते है. दोस्तों या परिवार हर किसी के साथ ये फिल्में या सीरीज आपको फुल मजा देंगी.  

विज्ञापन

मुसाफिर कैफे

मुसाफिर कैफे2 / 7

विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकरान स्टारर फिल्म मुसाफिक कैफे, पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में सेट यह एक बेहद खूबसूरत और अलग तरह की रोमांटिक ड्रामा सीरीज है. यह 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

अ टॉक्सिक लव स्टोरी

अ टॉक्सिक लव स्टोरी 3 / 7

सच्ची घटनाओं पर आधारित यह एक क्राइम थ्रिलर डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. इसमें कैलिफोर्निया के एक खुशहाल नवविवाहित जोड़े की कहानी के जरिए रिश्तों के डार्क साइड और जुनून के खतरनाक मोड़ को दिखाया गया है. यह 23 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

कौलिट्ज़ एंड कौलिट्ज़: सीजन 3

कौलिट्ज़ एंड कौलिट्ज़: सीजन 34 / 7

इस मशहूर रियलिटी सीरीज का तीसरा सीजन और अधिक ड्रामा, पूल पार्टीज और इमोशन्स के साथ लौट रहा है. यह सुपरस्टार जुड़वां भाइयों की निजी जिंदगी, उनके सफर और आपसी रिश्तों की एक मजेदार झलक पेश करता है. यह 23 जुलाई को रिलीज होने वाला है.

विज्ञापन

72 ऑवर्स

72 ऑवर्स 5 / 7

टिम स्टोरी द्वारा निर्देशित यह एक बेहतरीन और मजेदार हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है. इसमें एक 40 साल का कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव गलती से युवाओं के एक चैट ग्रुप में शामिल होकर उनकी 3 दिनों की वाइल्ड 'बैचलर पार्टी' में फंस जाता है. केविन हार्ट और मेसन गुडिंग इसमें मुख्य कलाकार के रूप में नजर आएंगे. यह फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी.

शॉपलिफ्टर्स

शॉपलिफ्टर्स6 / 7

ऑस्कर-नॉमिनेटेड और कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'पाम डी'ओर' जीत चुकी यह जापानी मास्टरपीस फिल्म इस हफ्ते नेटफ्लिक्स के इंटरनेशनल सिनेमा कैटलॉग का हिस्सा बन रही है. यह फिल्म चोरी-छिपे गुजारा करने वाले एक गरीब लेकिन बेहद अनोखे परिवार के मानवीय रिश्तों की कहानी दिखाती है. यह 22 जुलाई को रिलीज होगी.

विज्ञापन

द ट्रूथर्स

द ट्रूथर्स 7 / 7

अगर आपको दिमाग की बत्ती जला देने वाले सस्पेंस-थ्रिलर पसंद हैं, तो यह सीरीज आपके लिए ही है. गहरी साजिशों, कॉन्स्पिरैसी थ्योरीज और अनसुलझे रहस्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई यह कहानी अंत तक दर्शकों को बांधे रखेगी. यह सीरीज 24 जुलाई को रिलीज हो रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन