पहले दिन कितनी कमाई करेगी Jana Nayagan, क्या कहते हैं ट्रेड एक्सपर्ट?

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1 Prediction: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. जल्द ही फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली है.

Jana Nayagan

Jana Nayagan. image credit- social media

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1 Prediction: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ (जन नायगन) की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की रिलीज में अब बस दो दिन का समय बचा है. ऐसे में अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर चर्चा होने लगी है. आइए जानते हैं कि पहले दिन ये फिल्म कितना कलेक्शन कर सकती है और ट्रेड एक्सपर्ट का इस पर क्या कहना है?

विज्ञापन

ट्रेड एक्सपर्ट का क्या कहना?

फिल्म ‘जन नेता’, विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है. ऐसे में इस फिल्म से बंपर कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला का मानना है कि ये फिल्म पहले दिन 100 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है. वैरायटी इंडिया के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये फिल्म पक्का पहले दिन तगड़ा कलेक्शन करेगी.

विज्ञापन

क्या बोले रमेश बाला?

उन्होंने कहा कि इस फिल्म को पायरेसी का सामना करना पड़ा था और चुनाव से पहले पूरी फिल्म लीक हो गई थी. इसलिए बहुत सारे लोग इसे पहले देख चुके हैं. इस बात को ध्यान में रखना होगा, लेकिन इसे शानदार ओपनिंग मिलेगी क्योंकि फैंस इस फिल्म को सेलिब्रेट करना चाहते हैं और बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

75 से 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद

अपनी बात को जारी रखते हुए रमेश बाला ने आगे कहा कि बस एक फैक्टर ये है कि क्या दर्शक इसे दोबारा देखने आएंगे? क्या लोग दूसरे वीकेंड पर भी इस फिल्म को देखने आएंगे? इस बारे में नहीं पता. ओपनिंड डे कलेक्शन पर उन्होंने कहा कि मुझे दुनियाभर से 75 से 100 करोड़ रुपये के बीच की कमाई की उम्मीद है.

विज्ञापन

फिल्म ‘जन नायकन’ की ओपनिंग

‘लियो’ जैसी फिल्म ने 150 करोड़ (पहले दिन) कमाए हैं. हालांकि, ये फिल्म (जन नेता) उस आंकड़े को नहीं छू पाएगी. मुझे ऐसी उम्मीद है कि ये फिल्म 100 करोड़ के आसपास कलेक्शन करेगी. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘जन नायकन’ अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन करती है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ