Dhamaal 4 Box Office Collection: 12वें दिन भी नहीं रुकी Dhamaal 4 की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 12

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 12: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ हो रही है. वहीं फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और 12वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है. 12 दिनों में फिल्म ने कमाई के मामले में मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धमाल 4’ की कमाई में 12वें दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 12वें दिन 8,533 रहे. अजय देवगन की इस कॉमेडी से भरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर स्टारकास्ट के साथ-साथ मेकर्स की भी चांदी-चांदी कर दी है.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में 12 दिनों में फिल्म ने 131.75 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 156.80 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 179.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अगर फिल्म की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर इसी तरह रही तो जल्द ही ये आंकड़ा 200 करोड़ पार पहुंच जाएगा. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद अख्तर, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा और रवि किशन लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी मजेदार एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. ये ही वजह है कि इस फिल्म के चर्चे सोशल मीडिया पर चारों तरफ हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ