Entertainment News LIVE: क्या प्रीति जिंटा ने विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन? शेयर किया पोस्ट
दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जारी है. सीजेपी को कई फिल्मी सेलेब्स ने सपोर्ट किया है. इस बीच प्रीति जिंटा ने केंद्र सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ बातचीत शुरू करेगी, जिससे उनकी सेहत और न बिगड़े, प्लीज अपना उपवास खत्म करें सोनम, आपकी सेहत भी इस लड़ाई जितनी ही जरूरी है. आप और छात्र भारत के भविष्य और हमारे युवाओं के लिए लड़ रहे हैं. हमारी शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की इस लड़ाई में हर छात्र और सोनम को मेरा पूरा और अटूट समर्थन है. आप सभी को और हिम्मत मिले, जय हिंद.
https://x.com/realpreityzinta/status/2079505647159136439