हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News LIVE: 'रामायण' के फैन हुए एसएस राजामौली, फिल्म के नए ट्रेलर की जमकर की तारीफ

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- IMDb/AI)

Live Updates

12:29 (IST) 18 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता

'बिग बॉस 20' की इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज 'बीबी तक' के अनुसार इस हफ्ते एक ही एविक्शन देखने को मिलेगा. वीकेंड का वार के अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से सलमान खान 1 कंटेस्टेंट को एविक्ट करते दिखाई देंगे. अपकमिंग एपिसोड में अमन गांधी एविक्ट होने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बात का ऐलान नहीं किया है.

11:43 (IST) 18 Oct 2026

Entertainment News LIVE: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट को किया धन्यवाद

एएनआई से बातचीत करते हुए एक्टर ने चेक बाउंस मामले पर खुलकर बात की. एक्टर ने इस केस में अपना पक्ष रखने का मौका देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया भी किया. एक्टर ने कहा, 'सबसे पहले मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने 14 साल बाद इस केस में मुझे अपना पक्ष रखने का मौका दिया.

11:09 (IST) 18 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'राणाबाली' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'राणाबाली' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 53.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 2,292 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 2 दिनों में 16.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 19.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 26.65 करोड़ की कमाई कर ली है.

10:32 (IST) 18 Oct 2026

Entertainment News LIVE: SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी

राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है. 14 साल बाद अपना पक्ष रखने का मौका देने के लिए एक्टर ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद भी किया. वहीं 22 करोड़ रुपये के दावे पर भी सवाल उठाए. सोशल मीडिया पर भी एक्टर का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. दरअसल हाल ही में इस केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और राजपाल यादव ने 2 करोड़ रुपये भी जमा करा दिए हैं जिसके बाद उन्हें अपना पासपोर्ट भी वापस मिल चुका है. पढ़िए पूरी खबर

10:26 (IST) 18 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' ने 300 करोड़ किए पार

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 53.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 14,604 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 144.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 169.65 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 317.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

09:53 (IST) 18 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'रामायण' के नए ट्रेलर के फैन हुए एसएस राजामौली

रणबीर कपूर की 'रामायण' का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया. इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फिल्ममेकर एसएस राजामौली भी 'रामायण' के नए ट्रेलर के फैन हो गए. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एसएस राजामौली ने फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ की. साथ ही डायरेक्टर ने इस फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज करने की सराहना भी की. बता दें रणबीर कपूर की 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Entertainment News in Hindi LIVE: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया. इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फिल्ममेकर एसएस राजामौली भी ‘रामायण’ के नए ट्रेलर के फैन हो गए. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एसएस राजामौली ने फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ की. साथ ही डायरेक्टर ने इस फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज करने की सराहना भी की. बता दें रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

‘राणाबाली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 53.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 2,292 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 2 दिनों में 16.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 19.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 26.65 करोड़ की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘जेलर 2’ ने करोड़ों की कमाई कर तीसरे दिन लूटा बॉक्स ऑफिस, ‘राणाबाली’ का भी जान लें हाल

विज्ञापन

‘जेलर 2’ ने 300 करोड़ किए पार

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 53.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 14,604 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 144.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 169.65 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 317.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola