Dusshera: दशहरा मेला घूमने का है प्लान? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें
क्या आप भी अपने परिवार के साथ रावण दहन देखने के लिए मेला जाने का प्लान बना रहे हैं? आइए आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएं, जिन्हें अपनाने से आपकी ये प्लान अच्छा और सुरक्षित रहेगा.

दशहरा आते ही रामलीला, रावण दहन और मेलों की रौनक बढ़ जाती है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई मेले में घूमने और खरीदारी करने का इंतजार करता है और लोग प्लान भी करते हैं कि छुट्टी वाले दिन परिवारवालों के साथ, मेला जाएंगे. हालांकि, भारी भीड़ के बीच छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. इसलिए हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिसे मेले में अपनाने की बहुत जरूरत होती है.
बच्चों का हाथ छोड़ने की गलती न करें
2 / 7अगर बच्चों के साथ मेला घूमने जा रहे हैं, तो भीड़ में उनका हाथ पकड़कर रखें. बच्चों को पहले ही समझा दें कि अगर वे रास्ते में बिछड़ जाएं तो किसी अनजान व्यक्ति के साथ न जाएं. छोटे बच्चे के पास परिवार का मोबाइल नंबर जरूर रखें.
मोबाइल और पर्स को रखें सुरक्षित
3 / 7मेले में भीड़ ज्यादा होने की वजह से जेबकतरे भी बहुत एक्टिव हो सकते हैं. इसलिए मोबाइल, पर्स और जरूरी सामान को ऐसी जगह पर रखें, जहां किसी के लिए उसे निकालना आसान न हो. बैग को हमेशा सामने की तरफ रखें और खुले में ज्यादा कैश न दिखाएं.
मोबाइल चलाते समय आसपास भी देखें
4 / 7मेले में फोटो या वीडियो बनाना आम बात है, लेकिन मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रहना नुकसानदायक हो सकता है. फोन इस्तेमाल करते समय भी आसपास की भीड़ और अपने साथ आए लोगों पर नजर रखें. इससे सामान और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा बेहतर रहेगी. इसके अलावा कई बार लुटेरे, तेजी से आते हैं और फोन छीनकर भीड़ में गायब हो जाते हैं.
झूले पर बैठते समय जल्दबाजी न करें
5 / 7बच्चों को झूले पर बैठाने से पहले उनकी उम्र और क्षमता का ध्यान रखें. झूला संचालक के बताए नियमों का पालन करें और चलते हुए झूले पर चढ़ने या उतरने की कोशिश बिल्कुल न करें. बड़े या तेज झूलों से परेशानी लगे तो उन्हें छोड़ देना बेहतर है.
रावण दहन के दौरान सुरक्षित दूरी रखें
6 / 7रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एक जगह जमा होते हैं. ऐसे में आयोजकों और प्रशासन की ओर से तय की गई सुरक्षित सीमा के अंदर ही खड़े रहें. जलते पुतले, पटाखों और आतिशबाजी के ज्यादा करीब जाने से बचें. बेहतर रहेगा कि आप जितना हो सके, पतले और भीड़ से दूर रहे हैं, क्योंकि अगर किसी कारण से भगदड़ होती है, तो आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे.
बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ख्याल
7 / 7अगर मेले में भीड़ बहुत ज्यादा हो तो छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अकेला बिल्कुल न छोड़ें. रावण दहन के दौरान उन्हें अपने साथ रखें और ऐसी जगह खड़े हों, जहां भीड़ का दबाव कम हो. जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित जगह की ओर जाएं. यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में कहां देखें सबसे रावण दहन, जानिए टॉप 5 जगहें? यहां जलेगा 221 फीट का पुतला