गिरफ्तार होंगी राखी सावंत? झांसी कोर्ट ने जारी किए गैर-जमानती वारंट, जानें क्या है 16 साल पुराना मामला

राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुए हैं और उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है. मामला करीब 16 साल पुराना है, जिसमें अकसर विवादों में रहने वाली राखी सावंत बुरी तरह कानूनी पचड़े में फंस गई हैं.

rakhi sawant | arrest warrant | jhansi

राखी सावंत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है. Credit: INSTAGRAM (rakhisawant2511)

एक्ट्रेस राखी सावंत के सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, क्योंकि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी हुए हैं. मामला करीब 16 साल पुराना है, जिसकी फाइल फिर से खुली है और हरियाणा के झांसी जिले की कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. राखी सावंत पर सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं. राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए पूरी इंडस्ट्री और मीडिया में मशहूर हैं और वे अकसर विवादों में रहती हैं. एक बार फिर वे विवाद में फंस गई हैं और इस बार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई है, जिसके तहत वे गिरफ्तार हो सकती हैं.

विज्ञापन

रियलिटी शो में युवक को किया था अपमानित

बता दें कि साल 2010 में राखी सावंत TV वर्ल्ड के रियलिटी शो ‘राखी का इंसाफ’ को होस्ट करती थीं. शो में हरियाणा के झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मण प्रसाद ने हिस्सा लिया था. लेकिन आरोप हैं कि रियलिटी शो में राखी सावंत ने लक्ष्मण को अपमानित किया और उनके लिए आपत्तिजनक शब्द बोले. अपमान और आपत्तिजनक शब्दों से दुखी लक्ष्मण ने प्रताड़ना और अवसाद से ग्रस्त होकर सुसाइड कर ली थी. मृतक के परिवार पे झांसी के प्रेमनगर थाने में राखी सावंत और शो के निर्माताओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद FIR दर्ज कराई थी.

विज्ञापन

​16 साल बाद क्यों जारी हुआ गैर-जमानती वारंट?

मिली जानकारी के अनुसार, राखी सावंत के खिलाफ झांसी कोर्ट में सुनवाई जारी हैं, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं होती हैं. नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वे पेश नहीं हुईं तो कोर्ट ने उनके सख्ती बरतते हुए गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए. साथ ही पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करके पेश करने के निर्देश दिए. यानी अब पुलिस राखी सावंत को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. हालांकि राखी सावंत के पास इस मामले में विकल्प हैं. वे अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील कर सकती हैं, लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो उन्हें झांसी कोर्ट जाकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ