Ranji Trophy 2026-27: न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं मिली जगह, अब बंगाल की टीम से भी बाहर हुए मोहम्मद शमी

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच का हिस्सा नहीं हैं. पहले मुकाबले में धमाल मचाने के बाद उनके टीम इंडिया में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि, उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई और अब वे बंगाल की प्लेइंग 11 से भी बाहर हो गए हैं.

mohammed shami

मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में सर्विसेस के खिलाफ मैच में बंगाल की टीम का हिस्सा नहीं हैं (Image: ANI and PTI)

Mohammed Shami: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मैच में मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए शानदार गेंदबाजी की थी और 5 विकेट झटके थे. इसके बाद टीम इंडिया में उनके सिलेक्शन के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट, दोनों टीमों में उन्हें जगह नहीं मिली. अब मोहम्मद शमी बंगाल की प्लेइंग 11 से भी बाहर हो गए हैं. वह सर्विसेस के खिलाफ रणजी मैच का हिस्सा नहीं हैं और उनके बाहर रहने का कारण सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

शमी को न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं मिली जगह

भुवनेश्वर कुमार की T20I टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी की वापसी के भी कयास लगाए जा रहे थे. लग रहा था कि न्यूजीलैंड दौरे पर वह वनडे या टेस्ट टीम का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, शमी को दोनों ही स्क्वाड में जगह नहीं मिली. यह देखकर फैंस बेहद हैरान थे, क्योंकि पिछले एक साल में जिस तरह से शमी ने प्रदर्शन किया है, उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए थी. न्यूजीलैंड की परिस्थितियां उनके लिए मददगार साबित हो सकती थीं.

विज्ञापन

बंगाल की टीम से भी हुए हार

मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच खेला था. दिल्ली के खिलाफ खेले गए इस मैच में उन्होंने 5 विकेट झटके थे. हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद शमी अब बंगाल के लिए भी नहीं खेल रहे हैं. बंगाल और सर्विसेस के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट मैच में मोहम्मद शमी नहीं हैं. उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि शमी ने खुद इस मैच से ब्रेक लेने का फैसला किया है या टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम दिया है.

विज्ञापन

सर्विसेस के खिलाफ बंगाल की प्लेइंग 11: अभिमन्यु ईश्वरन (c), अंकुर पॉल, सुदीप कुमार घरामी, सुदीप चटर्जी, शाहबाज अहमद, सुमंत गुप्ता, अभिषेक पोरेल (wk), प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गानी, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जायसवाल.

मुकेश कुमार और आकाश दीप भी हुए बाहर

सर्विसेस के खिलाफ रणजी मैच में सिर्फ मोहम्मद शमी ही बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि मुकेश कुमार और आकाश दीप को भी जगह नहीं मिली है. हालांकि, इन दोनों के प्लेइंग 11 से बाहर होने का कारण कुछ और है. दरअसल, दोनों ही न्यूजीलैंड दौरे पर तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंडिया A के स्क्वाड का हिस्सा हैं. टीम इसके लिए आने वाले दिनों में यात्रा करेगी. बता दें कि 24 अक्टूबर से इंडिया A की टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ