न्यूजीलैंड दौरे से पहले फ्लॉप हुए शुभमन गिल, रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ महज 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Shubman Gill: न्यूजीलैंड दौरे से पहले शुभमन गिल बुरी तरह फ्लॉप हुए. वह रणजी ट्रॉफी 2026-27 में पंजाब के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेल रहे हैं. पहली पारी में गिल अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और सस्ते में पवेलियन लौट गए.

shubman gill

शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ सस्ते में पवेलियन लौट गए (Image: )

Shubman Gill: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत में सिर्फ 4 दिन रह गए हैं. दोनों टीमों के बीच पहले T20I सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद क्रमशः वनडे और टेस्ट श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा. भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज को काफी प्राथमिकता दी है, जिस वजह से कई सीनियर खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. शुभमन गिल भी पंजाब के रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के दूसरे मैच का हिस्सा बने, लेकिन पहली पारी में वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए.

विज्ञापन

शुभमन गिल सस्ते में लौटे पवेलियन

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में पंजाब और छत्तीसगढ़ के बीच पीसीए स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी हिस्सा लिया है. वह उदय सहारन की कप्तानी में खेल रहे हैं. पंजाब की शुरुआत अच्छी रही. हरनूर सिंह और विहान मल्होत्रा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. हालांकि, इसके बाद दोनों ही पवेलियन लौट गए. नंबर 4 पर गिल बल्लेबाजी करने आए और उम्मीद थी कि वह बड़ी पारी खेलेंगे.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे से पहले शुभमन गिल तैयारी के लिहाज से रणजी ट्रॉफी मैच खेलने आए हैं. हालांकि, पहली पारी में गिल अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. भारतीय टेस्ट कप्तान 5 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. छत्तीसगढ़ के अजय मंडल ने उन्हें पारी के 27वें ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया. इसी के साथ गिल की पारी का समापन हो गया.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए जल्द रवाना होंगे गिल

शुभमन गिल टेस्ट सीरीज को लेकर बेहद सीरियस हैं. इसी वजह से वह अपने साथ चार नेट गेंदबाजों को ले जा रहे हैं. बता दें कि गिल T20I टीम का हिस्सा नहीं हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीधे वनडे सीरीज में कमबैक करेंगे. शुभमन को सिर्फ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली है. वह चौथे और पांचवें ODI में हिस्सा लेने के बजाय 19 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करेंगे और इंडिया A के लिए खेलेंगे.

गिल को न्यूजीलैंड में खेलने का नहीं है अनुभव

शुभमन गिल भले ही भारतीय टीम के कप्तान और सीनियर खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है. गिल पहली बार कीवी टीम के खिलाफ उनकी सरजमीं पर खेलते नजर आएंगे. अधिकांश भारतीय टेस्ट खिलाड़ी पहली बार न्यूजीलैंड में खेलेंगे. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट मुख्य सीरीज से पहले अधिक से अधिक अभ्यास मैच और अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का प्लान बना रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ