Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किए 21 नए प्रोजेक्ट
आज यानी मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने एक इवेंट में अपने इंडिया प्लान की अनाउंसमेंट कर दी है. इस साल दर्शकों के लिए बहुत कुछ खास होने वाला है क्योंकि नेटफ्लिक्स ने 21 नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान कर दिया है. इसमें माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म 'मां बहन, परिणीति चोपड़ा अभिनीत सीरीज 'तलाश', 'मिसमैच 4', 'देसी ब्लिंग', राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'टोस्टर', 'घूसखोर पंडत' फिल्म, सैफ अली खान की 'हम हिंदुस्तानी', फिल्म 'मुसाफिर कैफे', विनीत कुमार सिंह की 'हैलो बच्चों', कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज 'ढिंढोरा 2', 'फैमिली बिजनेस', फिल्म 'इक्का', 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा और पांचवां सीजन, फिल्म 'सुपर सुब्बू', तमिल क्राइम सीरीज 'लेगेसी', 'मेड इन कोरिया' फिल्म, सीरीज 'लव', 'तक्षककुडु', फिल्म 'कर्तव्य', 'चुंबक', 'ये दिल सुन रहा है', 'लॉकअप', 'लस्ट स्टोरीज 3', फिल्म 'अक्यूस्ड', 'मामला लीगल है 2' का ऐलान कर दिया गया है.