Hrithik Roshan की प्लेट में छिपा है उनके 6 Pack Abs का जादुई राज, खुद दिखाई अपनी डाइट वाली थाली

Hrithik Roshan Fitness Secret: बॉलीवुड के कई सितारे अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं, लेकिन फिर भी ऋतिक रोशन के Six Abs के आगे अच्छे अच्छों की नहीं चलती. हाल ही में उन्होंने अपनी थाली शेयर की है, जिसमें वे क्या क्या खाते हैं, उसके बारे में बताया है. आइए जानते हैं ऋतिक की फिटनेस का राज.

Hrithik Roshan Post Workout Meal (Credit- Printerest)

Hrithik Roshan Post Workout Meal

विज्ञापन

Hrithik Roshan Post Workout Meal: बॉलीवुड में कुछ ही सुपरस्टार्स लोगों के फिटनेस आइकॉन हैं. उन्हीं में से एक ऋतिक रोशन अक्सर अपने Six Abs के जरिए लड़कियों को दीवाना बनाते हैं , वही लड़कों को मोटिवेट करते हैं. हर कोई जानना चाहता है कि इतने फिट दिखने वाले ऋतिक आखिर कैसा खाना खाते हैं. इस समस्या को खुद एक्टर ने ही सॉल्व कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट वर्कआउट के बाद की थाली की तस्वीर डाली है.

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 Box Collection Day 3: रानी मुखर्जी का तीसरे दिन भी जलवा रहा कायम, जानें फिल्म ने की कितनी कमाई?

विज्ञापन

Hrithik Roshan की थाली में क्या क्या?

Hrithik Roshan ने खुद अपनी पोस्ट वर्कआउट मील की तस्वीर शेयर की है. वे इस फोटो के जरिए अपने फैंस को बताना चाह रहे कि उनकी थाली में कितना और क्या क्या होता है. थाली में ज्वार की रोटी, भिण्डी, बीटरूट, बैंगन, पापड़ी, लौकी, एग व्हाइट और दाल है. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट का पर्फेक्ट मिश्रण दिख रहा है.

कैप्शन में बताई अपनी दिल की बात

ऋतिक ने अपने कैप्शन में थाली से जुड़े अपने दिल के जज़्बात लिखे. उन्होंने लिखा कि ‘वर्कआउट के बाद के मील में क्या क्या होता है? ज्वार की रोटी, भिण्डी, बीटरूट, बैंगन, पापड़ी, लौकी, एग व्हाइट और दाल है. मुझसे अगर कोई पूछे कि क्या सबसे खतरनाक फूड क्रेविंग है? तो मेरा इंडियनमिशमैश होगा. (यानी सभी तरह के इंडियन खाने को थोड़ा थोड़ा पोर्शन में मिलाकर खाना). इससे बेहतर और कुछ नहीं.’

विज्ञापन

Hrithik Roshan की बीमारियां

कुछ ही समय पहले Hrithik Roshan ने अपनी स्कोलियोसिस, हकलाने की परेशानी, घुटनों की समस्या और दिमाग से जुड़ी बीमारियों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कई बार उनकी ज़बान शब्द बाहर निकालने के लिए मना कर देती है, तो कई बार मेरे शरीर का एक हिस्सा काम करने से मना कर देता है. ऋतिक अपनी इतनी सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में बड़े हल्के फुल्के अंदाज में बात कर रहे थे, जो कि उनके पॉजिटिव माइंडसेट के बारे में दिखाता है.

Hrithik Roshan की फिल्मों में फिटनेस और डांस

Hrithik Roshan को इतनी बीमारियां होने के बावजूद वे बॉलीवुड के बेहतरीन डांसरों में से एक हैं. इसके अलावा उनके सिक्स पैक्स किसी को भी दीवाना बना दें. उन्हें ग्रीक गॉड का भी खिताब मिला हुआ है. यह सभी उनकी लगन, मेहनत और सकारात्मक सोच के बारे में बताता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ