
1 / 8
Kalpana Iyer: हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...

2 / 8
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस कल्पना अय्यर हैं. इन दिनों कल्पना अय्यर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हुई हैं और उनकी खूब चर्चा हो रही है.

3 / 8
एक्ट्रेस कल्पना अय्यर की बात करें तो आज वो 70 साल की हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब एक्ट्रेस की हर ओर चर्चा होती थी और अपने ग्लैमर से वो किसी को भी दीवाना बना लेती थी.

4 / 8
एक्ट्रेस कल्पना अय्यर वैसे तो सालों पहले ही इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर से एक मिनट के रोल की मांग की है और यही वजह है कि कल्पना इन दिनों चर्चा में बनी हुई है.

5 / 8
गौरतलब है कि कल्पना ने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. इस दौरान ना सिर्फ उन्होंने बॉलीवुड छोड़ा बल्कि वो देश भी छोड़ गई.

6 / 8
कल्पना की बात करें तो वो तमिलनाडु की रहने वाली थीं और उनके पेरेंट्स देव आनंद के फैन थे, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी बेटी का नाम उनकी फिल्म से इंस्पायर होकर 'कल्पना' रखा था.

7 / 8
घर की माली हालत को देखकर उन्होंने 12 साल की उम्र में ही काम शुरू कर दिया था. कल्पना की पहली कमाई की बात करें तो उन्हें 50 रुपये मिले थे.

8 / 8
कल्पना ने पहले ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद उनके लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए और उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया.