---विज्ञापन---

गोलीबारी के दौरान कहां थे Rohit Shetty? 12 टीमें कर रहीं जांच, CCTV से मिला अहम सुराग

Rohit Shetty Firing Case: फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है. हर कोई रोहित को लेकर टेंशन में भी नजर आ रहा है, लेकिन टेंशन की बात नहीं है.

---विज्ञापन---

Rohit Shetty Firing Case: फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर हाल ही में फायरिंग की घटना का मामला सामने आया है. इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के वांटेड गैंगस्टर शुभम लोनकर ने ली है. रोहित के घर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है. इस बीच लोगों के मन में ये सवाल है कि फायरिंग के दौरान रोहित कहां पर थे? आइए जानते हैं…

कहां थे रोहित शेट्टी?

दरअसल, जिस वक्त रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई, उस दौरान वो रोहित अपने घर पर ही थे. इस फायरिंग में रोहित बिल्कुल ठीक हैं. फायरिंग के दौरान रोहित अपनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आराम कर रहे थे. जब उनके घर पर गोली चलाई गई, तो वो अपने घर के अंदर सो रहे थे. फिल्ममेकर को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं.

---विज्ञापन---

मामले में क्या ताजा अपडेट?

इस मामले में पुलिस बेहद तेजी से जांच कर रही हैं. खबरों की मानें तो जब फायरिंग हुई, तो पहले सुरक्षा गार्ड को लगा कि कहीं पर पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया कि अज्ञात हमलावरों ने रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर फायरिंग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तेजी से जांच कर रही है.

चार लोग हो चुके हैं अरेस्ट

क्राइम ब्रांच तेजी से मामले की जांच में लगी है और 12 टीमों के साथ गठन किया गया है. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी सबूत जुटा लिए हैं. मामले में रोहित का बयान भी लिया जा चुका है. इसके अलावा मामले में पुणे से पांच संदिग्धों को डिटेन किया गया, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

---विज्ञापन---

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड सेलेब्स

गौरतलब है कि ना सिर्फ रोहित शेट्टी बल्कि उनके पहले की सेलेब्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ चुके हैं. जी हां, इस लिस्ट में पहला नाम अभिनेता सलमान खान, कॉमेडियन कपिल शर्मा और अब निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी का नाम सामने आया है.

यह भी पढ़ें- 3 घंटे 34 मिनट की वो फिल्म, जो बैन के बाद भी पाकिस्तान में घर-घर देखी जा रही

---विज्ञापन---

First published on: Feb 02, 2026 05:16 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola