चार-चार शादियां, फिर भी विवादों में उलझा रहा बॉलीवुड का मशहूर सिंगर, पत्नियों में एक थी सदी की सबसे खूबसूरत हसीना

Kishore Kumar Controversies: आज भी लोगों की जबान पर किशोर कुमार के गानों की लाइनें रखी हुई रहती हैं. इतने सफल गायक का करियर जितना शानदार रहा, उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल बनी रही. आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े विवादों के बारे में, जिसमें सदी की सबसे खूबसूरत हसीना मधुबाला का किस्सा भी शामिल है.

Kishore Kumar Controversial Marriages

Kishore Kumar Controversial Marriages

विज्ञापन

Kishore Kumar Controversial Marriages: हिंदी फिल्मों में संगीत को नई पहचान देने में मशहूर गायक किशोर कुमार का बड़ा योगदान रहा है. उनके बेबांक अंदाज और मस्त आवाज आज भी लोगों के कानों में बजते हैं. उनके गानों की कई लाइनें और धुन लोगों को मुंह जबानी याह रहती है. इतने सफल होने के बावजूद Kishore Kumar की पर्सनल लाइफ काफी विवादों से घिरी रही. आइए जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ चर्चित विवादों के बारे में, जिसमें सदी की सबसे खूबसूरत हसीना मधुबाला का भी जिक्र आता है.

यह भी पढ़ें: Grammy 2026 Updates: दलाई लामा ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, जानें किस कैटेगरी में पछाड़ दिए बड़े बड़े कलाकार?

विज्ञापन

पहली शादी और शुरुआती विवाद

किशोर दा की पहली शादी 1950 में रुमा घोष से हुई. रुमा भी एक अच्छी सिंगर थीं. इस शादी से उनका बेटा अमित कुमार पैदा हुआ. लेकिन रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला. साल 1958 में दोनों अलग हो गए. इस दौरान किशोर पर कई अफवाहें लगीं. लोग कहते थे कि वे बहुत मूडी और अजीब थे. लेकिन यह उनके सफर का अंत नहीं बल्कि शुरुआत थी.

खूबसूरत मधुबाला से हुई दूसरी शादी

किशोर कुमार की दूसरी पत्नी सदी की सबसे खूबसूरत हसीना मधुबाला बनीं. उनकी खूबसूरती की तारीफ पूरी दुनिया करती थी. “मुगल-ए-आजम” जैसी फिल्मों से वे सुपरस्टार बनीं. इससे पहले मधुबाला दिलीप कुमार के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन पिता के कारण वह रिश्ता आगे न बढ़ सका. वहीं किशोर ने मधुबाला से शादी के लिए अपना धर्म भी बदला था. लेकिन यह शादी भी खुशहाल नहीं रही. मधुबाला को दिल की बीमारी थी. 1969 में सिर्फ 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. इस शादी में भी कई विवाद हुए. किशोर की मूड स्विंग्स और परिवार की असहमति की वजह से ये रिश्ता भी हमेशा तनावपूर्ण रहा.

विज्ञापन

किशोर कुमार की तीसरी और चौथी शादी

इसके बाद भी किशोर कुमार थमे नहीं. उन्होंने तीसरी बार योगिता बाली से 1976 में शादी की. वह भी एक अभिनेत्री थी. लेकिन यह रिश्ता भी सिर्फ 2 साल तक चल सका. 1978 में दोनों का तलाक हो गया. इस असफल शादी के बाद भी किशोर ने प्यार से हार नहीं मानी और चौथी शादी की. यह शादी लीना चंगावरकर से हुई थी. लीना भी मशहूर अभिनेत्री थीं. यह शादी सबसे लंबी चली. लीना ने किशोर के बेटे सुमित को भी पाला. लेकिन किशोर की अजीब हरकतें और पुराने विवाद हमेशा चर्चा में रहते थे.

कैसी थी ये अजीब हरकतें?

किशोर कुमार को मूडी कहा जाता था. वह अपने मूड के हिसाब से गाना गाते और जीवन जीना पसंद करते थे. उनके गाने में लटक-झटक और अल्हड़पन खुलकर जीवन जीने के तरीके को काफी हद तक बयां करता है.

विज्ञापन

विवादों का सिलसिला कितना बढ़ा

किशोर कुमार सिर्फ सिंगर नहीं, अभिनेता, निर्देशक और निर्माता भी थे. फिल्म “चलती का नाम गाड़ी” में उनकी कॉमेडी आज भी याद की जाती है. लेकिन निजी जीवन में वे अक्सर अखबारों की सुर्खियां बने. उनकी चारों पत्नियां अभिनेत्रियां थीं. शादियां, तलाक और अफवाहें उनके नाम के साथ जुड़ी रहीं. कई बार वे फिल्म इंडस्ट्री से दूर भी चले गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ