---विज्ञापन---

कौन हैं मशहूर सिंगर Mario? जिनके साथ लाइव कॉन्सर्ट में हुई थी बदतमीजी, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Who is Chappell Mario: देश से लेकर विदेशी सिंगर्स किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा होती है. आज हम आपको एक ऐसी ही पुरानी घटना के बारे में बता रहे हैं.

---विज्ञापन---

Who is Chappell Mario: देश से लेकर विदेशी सिंगर्स अपने कॉन्सर्ट को लेकर सजग रहते हैं. ना सिर्फ भारतीय बल्कि दुनियाभर के सिंगर्स अपने-अपने कॉन्सर्ट में फैंस के लिए गाना गाते हैं. हालांकि, आजकल होने वाले कॉन्सर्ट का बुरा हाल हो गया है. किसी भी सिंगर के साथ कुछ भी हो जाता है. अमेरिकी सिंगर मारियो के साथ भी बीते साल कुछ ऐसा ही हुआ था. आइए जानते हैं कि कौन हैं मारियो और उनके साथ क्या हुआ था?

कौन हैं मारियो?

पॉपुलर सिंगर मारियो की बात करें तो उनका पूरा नाम मारियो डेवार बैरेट (Mario Dewar Barrett) है, जिन्हें ‘मारियो’ के नाम से जाना जाता है. मारियो एक पॉपुलर अमेरिकी आर एंड बी (R&B) सिंगर, गीतकार और डांसर हैं. 27 अगस्त 1986 को बाल्टीमोर में जन्मे मारियो अपने 2004 के चार्ट-टॉपिंग हिट Let Me Love You के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं.

---विज्ञापन---

बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स

इसके अलावा उन्होंने 2002 में Just a Friend (2002) से अपनी पहचान बनाई और Turning Point (2004) एल्बम से बड़ी सफलता हासिल की है. मारियो ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स भी जीते हैं. अब मारियो अपने गाने नहीं बल्कि कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं और उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

लाइव कॉन्सर्ट में बदतमीजी

दरअसल, मारियो का एक म्यूजिक लाइव कॉन्सर्ट था, जिसमें एक महिला ने उनके साथ बदतमीजी की. लाइव कॉन्सर्ट में महिला ने सिंगर के साथ गलत हरकत की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मारियो के प्राइवेट पार्ट को छू लेती है.

वीडियो वायरल

अब इस घटना का ये पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं बल्कि घटना पर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. कभी किसी सिंगर पर बोतल फेंकने का मामला सामने आता है, तो कभी फैंस स्टेज पर चढ़कर बदतमीजी कर देते हैं.

यह भी पढ़ें- Border 2 का 10वें दिन कैसा हाल? Mardaani 3 ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़, जानें कलेक्शन

---विज्ञापन---

First published on: Feb 02, 2026 03:30 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola