Dishani Chakraborty: बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं. मिथुन और योगिता के चार बच्चे हैं, जिनमें महाअक्षय, नमाशी, उष्मे और दिशानी चक्रवर्ती हैं.

2 / 7
भले ही दिशानी चक्रवर्ती, मिथुन और योगिता की बेटी हैं, लेकिन कपल ने उन्हें गोद लिया था. इतना ही नहीं बल्कि इसके पीछे की वजह भी बेहद इमोशनल है.

3 / 7
मिथुन चक्रवर्ती ने दिशानी चक्रवर्ती को गोद लिया था और दिशानी, मिथुन की बायोलॉजिकल बेटी नहीं है. एक खबर पढ़ने के बाद मिथुन ने दिशानी को गोद लेने का फैसला लिया था.

4 / 7
दरअसल, दिशानी का जन्म कोलकाता में हुआ था, लेकिन उनके जन्म के बाद ही उनके पेरेंट्स ने उन्हें छोड़ दिया था. जब ये खबर एक मशहूर बंगाली अखबार में छपी, तो मिथुन ने इसे पढ़ा और अगले दिन को बच्ची से मिलने के लिए जा पहुंचे.

5 / 7
दिशानी को उनके पेरेंट्स ने कचरे के ढेर के पास छोड़ दिया था और मिथुन के बच्ची को गोद लेने के फैसले में उनकी वाइफ योगिता ने भी उन्हें सपोर्ट किया. दिशानी आज बेहद शानदार लाइफ जी रही हैं.

6 / 7
अपने पिता की तरह ही दिशानी ने भी एक्ट्रेस बनने का सपना देखा और पढ़ाई की. गौरतलब है कि दिशानी चक्रवर्ती ने हॉलीवुड में अपनी शॉर्ट फिल्म, 'गिफ्ट' से एक्टिंग में डेब्यू किया था. ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी.

7 / 7
दिशानी को साल 2022 में एक शॉर्ट फिल्म में आखिरी बार पर्दे पर देखा गया था. वहीं, अगर उनकी पर्सनल लाइफ को बात करें तो दिशानी चक्रवर्ती अभी माइल्स मैंटजारिस को डेट कर रही हैं.