Mardaani 3 Box Collection Day 3: रानी मुखर्जी का तीसरे दिन भी जलवा रहा कायम, जानें फिल्म ने की कितनी कमाई?

Mardaani 3 Box Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. शानदार ओपनिंग के साथ दिन प्रतिदिन फिल्म की कमाई बढ़ती जा रही है. तीसरे दिन भी सिनेमाघरों में Mardaani 3 के लिए भीड़ लगी रही. आइए जानते हैं कि अब तक इस फिल्म ने कितनी कमाई की है.

Mardaani 3 Box Collection Day 3

Mardaani 3 Box Collection Day 3

Rani Mukerji Mardaani 3: रानी मुखर्जी का जलवा तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहा. फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है. यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनी हैं, जिसमें बच्चियों के अपहरण का बेहद नाजुक मामला उठाया गया है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म रानी मुखर्जी शिवाजी रॉय का किरदार निभा रही हैं. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन फिल्म की कमाई

फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को धीमी शुरुआत की. भारत में इसने लगभग 4 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किए. शुरुआत में ऑक्यूपेंसी कम थी, लेकिन कहानी और रानी की परफॉर्मेंस ने लोगों को थिएटर की ओर खींचा. लेकिन यह रफ्तार तेजी से बढ़ने वाली थी.

फिल्म की दूसरे दिन की कमाई

लोगों को Mardaani 3 की कहानी काफी पसंद आई. इसका प्रभाण खुद कमाई की बढ़त ने दिया. शनिवार को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और थिएटर में दर्शकों की संख्या में इजाफा देखा गया. दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपए कमाए. यह पहले दिन के मुकाबले काफी अच्छा उछाल था.

विज्ञापन

तीसरे दिन रहा सबसे अच्छा प्रर्दशन

रविवार, यानी कल फिल्म ने सबसे अच्छी कमाई की. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, भारत में 7.25 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन हुआ. यह दिन सबसे ज्यादा कमाई वाला रहा. ऑक्यूपेंसी औसतन 33% से ज्यादा रही और शो की संख्या भी बढ़ी. अब तक भारत में कुल कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. वीकेंड पर फिल्म की अच्छी ग्रोथ दिखी है.

विज्ञापन

दुनियाभर में फिल्म की स्थिति

रानी मुखर्जी की फिल्म Mardaani 3, UAE, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, और फ्रांस में भी रिलीज हुई. अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने कुल 27 करोड़ रुपए तक कमाए हैं. यह फिल्म बाकी 2 सीक्वल्स से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

Mardaani 2 और Mardaani का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इससे पहले इसके 2 पार्ट Mardaani 2 और Mardaani भी आ चुके हैं. 2014 में रिलीज हुई Mardaani ने सिर्फ 4.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं 2019 में रिलीज हुई Mardaani 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इस हिसाब से Mardaani 3 इन दोनों फिल्मों से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ