Live Updates
Entertainment News LIVE: गाड़ी से उतरे, सीढ़ी से टकराकर गिरे Jeetendra, Zarine Khan की प्रेयर मीट से सामने आया वीडियो
Jeetendra at Zarine Khan Prayer Meet: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र सीढ़ी से टकराकर गिर गए. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो को देखने के बाद फैंस भी परेशान हो गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Dharmendra Health Update: पिता का हाल लेने अस्पताल पहुंचे Sunny Deol, सामने आया फोटो
सनी देओल अपने पिता की खराब तबीयत की सुनकर अस्पताल पहुंच गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेहद मायूस नजर आ रहे हैं. सनी ने अपने फेस को हाथ से कवर किया हुआ है और वो चिंता में लग रहे हैं.
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र का हाल लेने अस्पताल पहुंचे सलमान खान
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. धर्मेंद्र की खराब तबीयत की जानकारी मिलने के बाद सलमान खान एक्टर का हाल लेने के लिए पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है.
Entertainment News LIVE: Shilpa Shetty-Raj Kundra अब क्यों पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट? 60 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
Shilpa Shetty, Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. शिल्पा और राज ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पढ़ें पूरी खबर...
Dharmendra Health Update: ‘धरम जी अस्पताल में…’, Hema Malini ने पोस्ट शेयर कर बताया कैसी है हीमैन की तबीयत?
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत अब ठीक है और हेमा मालिनी ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है. हेमा का पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Dharmendra के बाद बिगड़ी Prem Chopra की तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज अभिनेता
Prem Chopra: हिंदी सिनेमा से फिर परेशान करने वाली खबर आ रही है. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Sulakshana Pandit की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारें, सामने आईं फोटोज
Sulakshana Pandit Prayer Meet: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित अब इस दुनिया में नहीं हैं. 71 साल की उम्र में एक्ट्रेस का निधन हो गया. आज 10 नवंबर को सुलक्षणा की प्रेयर मीट थी, जिसमें तमाम स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘एक साल से एक भी रात चैन की नींद…’, गहरे दर्द से गुजर रहीं Celina Jaitly, यूएई की जेल में है भाई
Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलीना जेटली को उनके भाई की याद सता रही है. सेलीना ने अपने भाई के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया है कि वो एक साल से बिना रोए नहीं सो पाई हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: हिंदी ही नहीं पंजाबी और बंगाली फिल्मों में भी किया काम, बॉलीवुड के हीमैन का सिनेमा में गहरा योगदान
Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का करियर बेहद शानदार रहा है. हर कोई अभिनेता के काम को खूब पसंद करता है और उनकी तारीफ करता है. एक्टर ने हिंदी के अलावा पंजाबी और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है. पढ़ें पूरी खबर...
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की हालत पर सनी देओल की टीम ने दिया अपडेट
सनी देओल की टीम ने उनके पिता का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. सनी की टीम ने बताया है कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं. आगे की जानकारी और अपडेट जल्द ही शेयर किए जाएंगे. सभी से अनुरोध है कि उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करें और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें.
Dharmendra Health Update: ‘हम उनके जल्दी…’, Hema Malini ने हीमैन की तबीयत पर क्या कहा?
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इस खबर के आने के बाद से हर कोई परेशान है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 1 साल में 9 हिट, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, Dharmendra के नाम है सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड
Dharmendra Career: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले पॉपुलर एक्टर धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में बेहद शानदार काम किया है और कमाल की फिल्में दी हैं. एक्टर के नाम आज भी सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है. पढ़ें पूरी खबर...
Dharmendra Health Update: कैसी है धर्मेंद्र की हालत? आया हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट आ गया है. अभिनेता की टीम ने आजतक को जानकारी दी है कि उनकी हालत में सुधार है, लेकिन वो अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. टीम ने कहा है कि अभिनेता डॉक्टरों की निगरानी में हैं, लेकिन कोई चिंता की बात नहीं है. जानकारी है कि एक्टर का परिवार इस समय उनके साथ ही है.
Entertainment News LIVE: जरीन खान की प्रेयर मीट में पहुंचे सलीम खान
जरीन खान का बीते दिनों ही निधन हो गया. 7 नवंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली. ऐसे में अब जरीन खान की प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें सलीम खान पहुंचे हैं.
Entertainment News LIVE: खेसारी लाल पर बरसे पवन सिंह
बिहार चुनाव 2025 के बीच भोजपुरी सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त जुबानी जंग छिड़ी हुई है. अब एक बार फिर से खेसारी लाल के बयान पर पवन सिंह भड़क गए हैं. खेसारी के पत्नी की बहन की तरह रक्षा करने वाले बयान पर पवन ने टिप्पणी की और कह दिया कि वो सस्ता नशा करते हैं. ये सुन अब खेसारी भी भड़क गए.
Entertainment News LIVE: वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिग्गज अभिनेता Dharmendra, सांस लेने में हो रही परेशानी
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत बेहद नाजुक है. अभिनेता इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. धर्मेंद्र को लेकर आई इस खबर ने हर किसी को परेशान कर दिया है. सभी एक्टर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: अभिषेक बच्चन के करीबी का हुआ निधन
अभिषेक बच्चन को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उनके करीबी का निधन हो गया है. उनके 27 साल पुराने मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा का निधन हो गया है, जिसके लिए एक्टर ने सोशल मीडिया पर भावुक भरी पोस्ट शेयर की है. पढ़िए पूरी खबर.
Sulakshana Pandit Prayer Meet LIVE: सुलक्षणा पंडित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जैकी श्रॉफ
सुलक्षणा पंडित की प्रेयर मीट में जैकी श्रॉफ को भी स्पॉट किया गया. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अफरा-तफरी में जाते हुए देखा जा सकता है.
Sulakshana Pandit Prayer Meet LIVE: सुलक्षणा पंडित की प्रेयर मीट में पहुंचे जितेंद्र
बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र को सुलक्षणा पंडित की प्रेयर मीट में स्पॉट किया गया. अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है. वह उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं.
Sulakshana Pandit Prayer Meet LIVE: सुलक्षणा पंडित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अनुपम खेर
सुलक्षणा पंडित को श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं. ऐसे में अब उनकी प्रेयर मीट में एक्टर अनुपम खेर भी पहुंच चुके हैं. वह उनकी मौत पर टूट गए थे.
Sulakshana Pandit Prayer Meet LIVE: सुलक्षणा पंडित की प्रेयर मीट में पहुंचे टाइगर श्रॉफ
सुलक्षणा पंडित की प्रेयर मीट बॉलीवुड से कई सेलेब्स पहुंच चुके हैं. इसी बीच अब टाइगर श्रॉफ भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं. उनका वीडियो भी सामने आया है. देखिए...
Entertainment News LIVE: सुलक्षणा पंडित की प्रेयर मीट में पहुंचे नीतिन मुकेश
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का बीते दिनों ही निधन हो गया. ऐसे में अब उनकी प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें नीतिन मुकेश पहुंचे हैं. उनका वीडियो सामने आया है.
Entertainment News LIVE: तमिल एक्टर अभिनय का निधन
तमिल सिनेमा के बुरी खबर सामने आ रही है कि अभिनेता अभिनय का निधन हो गया है. उन्होंने 44 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वह लिवर इंफेक्शन से जूझ रहे थे. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' से जारी हुआ संजय दत्त का फर्स्ट लुक
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों काफी चर्चा में है. इसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होने वाला है. इससे पहले मूवी के स्टार्स के फर्स्ट लुक रिवील किए जा रहे हैं. अब संजय दत्त का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है.
Entertainment News LIVE: कृष्णा अभिषेक से खत्म हुई सुनीता आहूजा की नाराजगी?
गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर काफी समय से चर्चा में थे. पिछले कुछ समय से सुनीता और कृष्णा अभिषेक के बीच मनमुटाव था, जिसे लेकर खबर सामने आ रही है कि ये नाराजगी अब खत्म हो चुकी है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: दिलजीत दोसांझ को फिर से मिली धमकी
सिंगर दिलजीत दोसांझ को लगातार धमकियां मिल रही हैं. एक दिन पहले ही उनके लाइव कॉन्सर्ट में 'खालिस्तानी जिंदाबाद' के नारे लगे थे. इस पर अभिनेता ने कहा था कि वह हमेशा से ही प्यार और पॉजिटिविटी फैलाते रहेंगे. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: पूजा भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे जितेंद्र
'पंचायत' फेम एक्टर जितेंद्र अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. वह जल्द ही पूजा भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे. खुलासा हुआ है कि पूजा उनकी मां का रोल प्ले करते हुए दिखेंगी. उनकी अपकमिंग फिल्म को ख्याति मदान प्रोड्यूस कर रही हैं.
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड सेंसेशन बनीं श्रेया शर्मा
बॉलीवुड में एक नया चेहरा एंट्री मार चुका है. 'मस्ती 4' और 'जटाधरा' से हिंदी सिनेमा में नई एक्ट्रेस बॉलीवुड की सेंसेशन बन चुकी हैं. वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री श्रेया शर्मा हैं.
Entertainment News LIVE: ट्विंकल खन्ना ने अपनी नई किताब का किया ऐलान
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने अपनी नई किताब का ऐलान किया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया कि उनकी नई किताब अगले महीने आने वाली है.
Entertainment News LIVE: एक फ्रेम में दिखीं अनन्या, शनाया और नव्या नंदा
अनन्या पांडे, शनाया कपूर और नव्या नंदा को एक फ्रेम में देखा गया है. सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है, जिसमें तीनों के एक ही फ्रेम में देखा गया है.
Entertainment News LIVE: ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी Dude
साउथ फिल्म Dude की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. प्रदीप रंगनाथन, नेहा शेट्टी और ममिता बैजू स्टारर फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इसे नेटफ्लिक्स पर 14 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.
Bigg Boss 19 LIVE: यहां पढ़ें 'बिग बॉस 19' का वीकेंड का वार के हाइलाइट्स
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' का इस वीकेंड का वार एपिसोड काफी चर्चा में रहा. शो में इस बार डबल एविक्शन हुआ. साथ ही सलमान ने फरहाना भट्ट की क्लास भी लगाई. घर का माहौल काफी इमोशनल दिखा. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: नीलम गिरी ने किया प्यार का इजहार?
नीलम गिरी ने घर से बाहर जाने के बाद अपनी फीलिंग्स भी जाहिर की. शो से बाहर जाने से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस ने सभी से मुलाकात की. तभी उन्होंने अमाल मलिक से भी मुलाकात की और टाइटली हग किया. इतना ही नहीं, घर से जाने से पहले नीलम ने उनसे अपनी फीलिंग्स को चुलबुले अंदाज में जाहिर कर दिया. उन्होंने अमाल को 'आई लव यू' कह दिया. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा को विश किया बर्थडे
बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने बर्थडे विश किया है. उन्होंने उनके साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे राणा जी.'
LIVE: वीकेंड पर 'हक' का दिखा दम
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' की पहले वीकेंड की कमाई की बात की जाए तो ये 'जटाधरा' से काफी शानदार रही लेकिन, फिल्म की कमाई की रफ्तार कछुए के चाल से कम नहीं है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की पहले दिन की कमाई खास नहीं रही थी. इसने 1.75 करोड़ का बिजनेस किया था. तो वहीं दूसरे दिन उछाल दर्ज की गई, जिसमें फिल्म ने 3.35 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही रविवार को भी इस मूवी की कमाई बढ़ी है. इसने 3.75 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 8.85 करोड़ तक पहुंच गई. पढ़िए पूरी खबर.
LIVE: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही ‘जटाधरा’, लाखों में पहुंची कमाई
फिल्म 'जटाधरा' ने ओपनिंग डे पर काफी धीमी शुरुआत की. इसने पहले दिन 1.07 करोड़ तो दूसरे दिन यानी कि शनिवार को भी फिल्म ने इतनी ही कमाई 1.07 करोड़ रुपये की. लेकिन रविवार यानी की तीसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई. रविवार को आलम ये हो गया कि इसकी कमाई लाखों में पहुंच गई. फिल्म ने 0.99 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 3.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. पढ़िए पूरी खबर.
Bigg Boss 19 LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' वीकेंड का वार में फरहाना पर फूटा सलमान का गुस्सा
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' का ये वीकेंड का वार एपिसोड बेहद ही दिलचस्प रहा. शो में अजय देवगन 'दे दे प्यार दे 2' के प्रमोशन के लिए आए थे. जहां शो से दो कंटेस्टेंट का एविक्शन हुआ. वहीं, फरहाना भट्ट के अपशब्दों पर सलमान खान का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने गौरव को सपोर्ट करते हुए फरहाना के लिए बिग बॉस के हाउस का गेट खोल दिया था.
LIVE: अवनीत कौर ने त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन
अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है. वह बीते दिनों ही त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं. इस दौरान उन्हें सिर पर दुपट्टा, गले में रुद्राक्ष और माथे पर टीका लगाए हुए देखा गया. एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं साथ ही अब उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक से भी फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
LIVE: ‘बिग बॉस 19’ के घर में हुआ डबल एविक्शन
सलमान खान का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ एक इस वीकेंड का वार एपिसोड में शॉकिंग एविक्शन देखने के लिए मिला. शो में इस बार डबल एविक्शन हुआ, जिसमें दो कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होना पड़ा. इस हफ्ते घर से बाहर जाने वाले कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि नीलम गिरी और अभिषेक बजाज हैं. दोनों के फैंस के लिए ये थोड़ा शॉकिंग है. बॉटम 3 में नीलम, अभिषेक और अशनूर थीं. प्रणीत कैप्टन थे लेकिन, हेल्थ इश्यू की वजह से उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा था. ऐसे में अब उनके पास राइट था कि वह किसी एक सदस्य को बचा सकते हैं तो उन्होंने अशनूर को बचाया था, जिसकी वजह से नीलम और अभिषेक एविक्ट हो गए.
Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है. एक्टर की टीम ने आज तक को उनका हेल्थ अपडेट दिया है. धर्मेंद्र की टीम ने एक्टर का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी हालत में सुधार है और वो पहले से बेहतर हैं, लेकिन एक्टर अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. टीम ने कहा है कि अभिनेता डॉक्टरों की निगरानी में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.
सलमान खान का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ एक इस वीकेंड का वार एपिसोड में शॉकिंग एविक्शन देखने के लिए मिला. शो में इस बार डबल एविक्शन हुआ, जिसमें दो कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होना पड़ा. इस हफ्ते घर से बाहर जाने वाले कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि नीलम गिरी और अभिषेक बजाज हैं. दोनों के फैंस के लिए ये थोड़ा शॉकिंग है. बॉटम 3 में नीलम, अभिषेक और अशनूर थीं. प्रणीत कैप्टन थे लेकिन, हेल्थ इश्यू की वजह से उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा था. ऐसे में अब उनके पास राइट था कि वह किसी एक सदस्य को बचा सकते हैं तो उन्होंने अशनूर को बचाया था, जिसकी वजह से नीलम और अभिषेक एविक्ट हो गए.
इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है. वह बीते दिनों ही त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं. इस दौरान उन्हें सिर पर दुपट्टा, गले में रुद्राक्ष और माथे पर टीका लगाए हुए देखा गया. एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं साथ ही अब उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक से भी फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
8 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
9 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
21 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines