Live Updates
23:13 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ‘देवा’ फेम एक्टर रोहुल्लाह मेहदी को ड्रग्स मामले में किया गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ के को-स्टार रोहुल्लाह मेहदी को पुलिस ने आज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है. इतना ही नहीं पुलिस ने लगभग 28 ग्राम MD भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है. पढ़िए पूरी खबर…

22:19 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कार रेसिंग के दौरान अजित कुमार के साथ बड़ा हादसा

साउथ एक्टर अजित कुमार का आज यानी 23 अगस्त को कार रेसिंग कॉम्पिटिशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, एक्टर की कार दूसरी कार से टकरा गई है. हालांकि, इस हादसे में एक्टर की जान बाल-बाल बच गई. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

21:37 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ बड़ा हादसा, पुलिस ने दर्ज किया केस

कन्नड़ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन को लेकर बिजी चल रहे हैं. वहीं बीती रात ‘टॉक्सिक’ मूवी की प्री-रिलीज का इवेंट हैदराबाद में रखा गया था. लेकिन इस दौरान एक हादसा हो गया और इसमे 4 छात्र घायल हो गए. वहीं अब पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर…

20:17 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 10वें दिन छापे करोड़ों

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिनों का समय हो चुका है. लेकिन फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

19:25 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: तेजा सज्जा के जन्मदिन पर ऐलान की ‘जॉम्बी रेड्डी 2’

साउथ एक्टर तेजा सज्जा ने अपने जन्मदिन के पर फैंस को तोहफा दिया है. एक्टर ने फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी’ के सीक्वल का ऐलान कर दिया है.

18:43 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: जेन अल्फा के नए-नए शब्द सिख रहे हैं आयुष्मान खुराना?

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों जेन अल्फा के नए-नए शब्द सीख रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने खुद को Gen-Z से आगे का बताया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

17:40 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: आशा सिंह का 84 साल की उम्र में हुआ निधन

हिंदी फिल्में से लेकर टीवी तक अपनी एक्टिंग का जलवा देखा चुकी एक्ट्रेस आशा सिंह का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. अभिनेत्री लंबे समय से बीमार चल रही थी. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. पढ़िए पूरी खबर…

16:26 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का हुआ निधन

कॉमेडियन एक्टर राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है. एक्टर के पिता के निधन की खबर की जानकारी कृष्णा अभिषेक ने दी है. इतना ही नहीं कृष्णा ने अपना एक कार्यक्रम भी रद्द किया है. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

14:38 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर देखें ये टॉप 5 थ्रिलर फिल्में

जियोहॉटस्टार की 5 फिल्में ऐसी हैं जिनमें कूट-कूटकर थ्रिलर और सस्पेंस भरा हुआ है. इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी काफी अच्छी है. इनमें किल, मार्को, अंधाधुन, गैसलाइट और ड्रिडम जैसी फिल्में भी शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

13:52 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 2026 की इन 5 फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार

बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्में ऐसी हैं जिनका इंतजार हर किसी को है. इन फिल्मों में यश की ‘टॉक्सिक’ से लेकर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ तक शामिल है. इनमें आपको सस्पेंस, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

13:19 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की 'ईठा'?

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ-साथ रणदीप हुड्डा और जीशान मोहम्मद अय्यूब लीड रोल में हैं.

12:40 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग बनी 2 घंटे 6 मिनट की फिल्म

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम ‘प्यार प्रेमा कल्याणम’ है. वहीं फिल्म के सीन्स सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं. फिल्म को जैसे ही ओटीटी पर रिलीज किया गया, वैसे ही इस फिल्म ने पहले नंबर पर कब्जा कर लिया. फिल्म की कहानी से लेकर स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

12:08 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने शुरू की 'तुम्बाड 2' की शूटिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपकमिंग फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में हैं. वहीं फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

11:13 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: तापसी पन्नू पर आगबबूला हुईं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने तापसी पन्नू के बयान पर बात करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक सस्ती कॉपी अपनी अपकमिंग बी-ग्रेड फिल्म को प्रमोट कर रही हैं, लेकिन अभी सबकी जुबान पर कंगना रनौत का ही टॉपिक है. उसने मेरे माता-पिता की परवरिश पर सवाल उठाते हुए सारी हदें पार कर दी हैं.’ पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

10:39 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ हादसा, 2 छात्र घायल

यश की टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट में बड़ा हादसा देखने को मिला. हैदराबाद के मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हुए इस हादसे के दौरान 2 छात्र भी घायल हो गए. वहीं यश को भी अपनी स्पीच बीच में ही रोकनी पड़ गई. पढ़िए पूरी खबर

09:56 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को किया मालामाल

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक 18.73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 27.29 करोड़ पहुंच गया है. वहीं फिल्म के शोज अभी तक 12597 बुक हो चुके हैं. इसके साथ ही ‘टॉक्सिक’ के टिकट्स 470283 बिक गए हैं. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

09:25 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: वो एक्ट्रेस, जिसने हर पड़ाव पर ऑडियंस का जीता दिल!

गौहर खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2002 में एक्ट्रेस ने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया. मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों की तरफ रुख किया. साल 2009 में एक्ट्रेस यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ में काम किया. पढ़िए पूरी खबर

08:45 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने 9वें दिन कितनी की कमाई?

सूर्या की फिल्म की कमाई में 9वें दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ की कमाई की है. 9वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 41.3% रही. वहीं फिल्म के शोज 3,007 रहे. पहले वीक अच्छी शुरुआत करने के बाद अब वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है, जिससे फिल्म का आंकड़ा 100 करोड़ के भी पार पहुंच गया है. भारत में महज 9 दिनों में 93.35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. 9वें दिन भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 107.97 करोड़ दर्ज किया गया. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 160.22 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

07:58 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: गौहर खान का जन्मदिन

एक्ट्रेस गौहर खान आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2013 में आए ‘बिग बॉस 7’ जीतकर गौहर को एक नई पहचान मिली थी. हालांकि इससे पहले एक्ट्रेस कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुकी थीं. उन्होंने रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, गेम, इश्कजादे, फीवर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और बेगम जान जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में अपना नाम बनाया है.

07:25 (IST) 23 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान ने की सगाई, फोटोज कीं शेयर

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने गुपचुप सगाई कर ली है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी होने वाली दुल्हन तमन्ना के साथ फोटोज भी शेयर की हैं. सगाई की फोटोज में मोहसिन खान की होने वाली दुल्हन अपनी एंगेजमेंट की रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

Entertainment News: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह हाल ही में रिलायंस की एक डॉक्यूमेंट्री में नजर आए. इस दौरान उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'धुरंधर'-'धुरंधर: द रिवेंज' के बारे में बातें कीं. एक्टर ने इस दौरान कहा कि धुरंधर बनाना आसान नहीं था. हमारे सामने कईं चुनौतियां थीं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अंबानी परिवार से मिला समर्थन उनके लिए कितना मायने रखता है. एक्टर ने कहा कि मुझे अंबानी परिवार पूरा प्यार और पूरा सपोर्ट मिला. ये मेरे लिए किसी आर्शीवाद से कम नहीं था. अंबानी परिवार ने मुझे तब भी सपोर्ट किया है जब मेरी फिल्में अच्छी नहीं चल रही थीं. वहीं रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

गौहर खान का जन्मदिन

एक्ट्रेस गौहर खान आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2013 में आए 'बिग बॉस 7' जीतकर गौहर को एक नई पहचान मिली थी. हालांकि इससे पहले एक्ट्रेस कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुकी थीं. उन्होंने रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, गेम, इश्कजादे, फीवर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और बेगम जान जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में अपना नाम बनाया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Viswanath and Sons की कमाई में 9वें दिन आया तगड़ा उछाल, करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को किया मालामाल

'विश्वनाथ एंड सन्स' ने 9वें दिन कितनी की कमाई?

सूर्या की फिल्म की कमाई में 9वें दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ की कमाई की है. 9वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 41.3% रही. वहीं फिल्म के शोज 3,007 रहे. पहले वीक अच्छी शुरुआत करने के बाद अब वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है, जिससे फिल्म का आंकड़ा 100 करोड़ के भी पार पहुंच गया है. भारत में महज 9 दिनों में 93.35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. 9वें दिन भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 107.97 करोड़ दर्ज किया गया. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 160.22 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---