कार रेसिंग के दौरान अजित कुमार के साथ बड़ा हादसा, दूसरी कार से जोरदार हुई टक्कर; बाल-बाल बचे साउथ एक्टर

साउथ एक्टर अजित कुमार का आज यानी 23 अगस्त को कार रेसिंग कॉम्पिटिशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, एक्टर की कार दूसरी कार से टकरा गई है. हालांकि, इस हादसे में एक्टर की जान बाल-बाल बच गई.

Ajit Kumar

कार रेसिंग के दौरान अजित कुमार के साथ बड़ा हादसा. (PIC-ajithkumarracing. Instagram)

विज्ञापन

एक्टर अजित कुमार आज कार रेसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए हैं. अजित ने यूरोप में हो रहे एक कार रेसिंग में पार्टिसिपेट किया था. इस कार रेसिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद एक्टर के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं. हालांकि, खबर आ रही है कि इस हादसे में एक्टर पूरी तरह से सुरक्षित है. लेकिन यह हादसा काफी भयानक बताया जा रहा है.

साउथ एक्टर अजित कुमार एक्टिंग के अलावा कार रेसिंग के लिए भी काफी मशहूर है. अजित ने साउथ सिनेमा में कई बड़ी फिल्में की है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. उनके एक्टिंग के लोग दिवाने है. साल 2025 में एक्टर की एक मूवी रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी सराहा था. हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं. बल्कि ‘गुड बैड अग्ली’ (Good Bad Ugly). एक्टर के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते हैं, जिसने वो रेसिंग ट्रैक पर नजर आते हैं. हालांकि, एक्टर अजित कुमार एक बार फिर कार रेसिंग के दौरान हुए हादसे को लेकर चर्चा में बन गए हैं.

Advertisment

अजित कुमार का हुआ एक्सीडेंट

साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर अजित कुमार का यूरोप में हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेसिंग इवेंट के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया है. एक्टर की रेसिंग कार दूसरी कार से टकरा गई है. यह हादसा काफी भयानक था.हालांकि,अजित कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं. लेकिन एक्टर के एक्सीडेंट की खबर आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था. लेकिन अजित पूरी ठीक हैं और उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है. इस रेसिंग कार में एक्टर बाल-बाल बचे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर की कार काफी तेज रफ्तार में बैलेंस बिगड़ गया, जिसे वो संभाल नहीं सके और उनकी कार दूसरी गाड़ी से जा टकराई. लेकिन एक्टर की ठीक होने की खबर आने के बाद उनके फैंस खुश नजर आ रहे हैं.

इससे पहले भी अजित कुमार का हुआ था एक्सीडेंट

साउथ एक्टर अजित कुमार का साल 2025 में भी रेसिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए थे. बता दें कि अजित के साथ साल 2025 में 1 या 2 नहीं बल्कि 3 हादसे हुए थे. पहला इटली में जीटी 4 (GT4) यूरोपियन सीरीज के दौरान हुआ था, तो वहीं दूसरा हादसा स्पेन के वेलेंशिया में पोर्श स्प्रिंट चैलेंज में हुआ था. हालांकि, साल 2025 में दुबई में 24 एच पोर्श प्रैक्टिस रेस के दौरान एक्टर अजित कुमार की कार क्रैश हो गई थी. लेकिन इस सभी हादसों में भी एक्टर बिना किसी गंभीर चोट के बच गए थे.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ