---विज्ञापन---

Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में हादसे से मचा हड़कंप, 2 छात्र हुए घायल; यश ने तुरंत रोकी अपनी स्पीच

Toxic Event Accident: यश की टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट में बड़ा हादसा देखने को मिला. हैदराबाद के मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हुए इस हादसे के दौरान 2 छात्र भी घायल हो गए. वहीं यश को भी अपनी स्पीच बीच में ही रोकनी पड़ गई.

---विज्ञापन---

Toxic Event Accident: यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर फैंस के बीच तगड़ी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. वहीं यश भी अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. हाल ही में हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में ‘टॉक्सिक’ का प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया. इस दौरान इवेंट में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 2 छात्र घायल हो गए. हादसे के बाद इवेंट में फैंस के बीच हड़कंप मच गया, जिसके बाद यश को अपनी स्पीच बीच में ही रोकनी पड़ी. स्पीच रोकते हुए यश ने ऑडियंस से उनके हाल-चाल के बारे में भी पूछा.

2 छात्र हुए घायल

दरअसल हैदराबाद के मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान साउंड बॉक्स सेट-अप गिर गया. इस हादसे में मौके पर मौजूद 2 छात्र घायल हो गए. वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया. हादसा तब हुआ जब साउंड बॉक्स के सेट-अप को सपोर्ट देने वाले खंभे पर लोग भी चढ़ गए. इससे खंभा गिर गया, जिससे साउंड बॉक्स का पूरा सेट-अप भी गिर गया. वहीं हादसे को देखते हुए स्टेज पर मौजूद यश को अपनी स्पीच बीच में ही रोकनी पड़ी और उन्होंने स्टेज से ही ऑडियंस का हालचाल भी जाना.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में उमड़ी भीड़, दिखा यश का जबरदस्त क्रेज; क्या बॉक्स ऑफिस पर करेगी शानदार ओपनिंग?

स्टेज से यश ने जाना ऑडियंस का हाल

वहीं इस हादसे के बाद ऑडियंस में मौजूद लोग भी डर गए और हड़कंप मच गया. इसके साथ ही यश ने स्टेज से माइक में कहा, ‘अरे संभलकर. सर ध्यान दीजिए, छात्रों को जरा ध्यान रखिए.’ सोशल मीडिया पर भी इवेंट में हुए हादसे की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. वहीं इस इवेंट में यश को देखने के लिए भारी-भरकम भीड़ मौजूद थी. हादसे को देखते हुए लोग भी घबरा गए थे, हालांकि लोगों को शांत कराया गया और भगदड़ जैसा माहौल नहीं बनने दिया. वहीं घायल लोगों को भी तुरंत ही एम्बुलेंस में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही! रिलीज से पहले ही लूटा बॉक्स ऑफिस

पोस्टपोन हो गई थी फिल्म की रिलीज डेट

बता दें यश की ‘टॉक्सिक’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. ये फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया. वहीं अब ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में यश के साथ कई एक्ट्रेसेस एक्शन करती नजर आ रही हैं. इनमें हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और नयनतारा जैसी एक्ट्रेसेस शामिल हैं. इन सभी एक्ट्रेसेस को फैंस स्क्रीन पर एक्शन करते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 23, 2026 10:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola