1 / 6
(Pic Credit- Instagram) मोहसिन खान ने की सगाई
Mohsin Khan Engagement: टीवी के फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान ने गुपचुप सगाई कर ली है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी होने वाली दुल्हन तमन्ना के साथ फोटोज भी शेयर की हैं. सगाई की फोटोज में मोहसिन खान की होने वाली दुल्हन अपनी एंगेजमेंट की रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. वहीं मोहसिन खान और तमन्ना की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.
मोहसिन खान ने शेयर कीं फोटोज

2 / 6
मोहसिन खान और तमन्ना रेड एंड ब्लैक आउटफिट में अपनी फोटोज शेयर की हैं. वहीं फोटोज में दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. मोहसिन खान के साथ पोज देते हुए उनकी मंगेतर तमन्ना अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट भी करती नजर आ रही हैं. वहीं दोनों साथ में काफी खुश लग रहे हैं. कपल की फोटोज पर उनके फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं.
एंगेजमेंट लुक में छाए मोहसिन खान

3 / 6
मोहसिन खान ब्लैक क्लासिक टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. एक्टर ने व्हाइट शर्ट के ऊपर रेड टाई भी कैरी की है. रेड टाई उनकी मंगेतर के रेड आउटफिट से मैच कर रही है. मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना ने रेड कलर का स्टाइलिश गाउन कैरी किया है. वहीं कुछ फोटोज में तमन्ना ने व्हाइट कलर का आउटफिट भी पहना हुआ है. दोनों के लुक ही काफी क्लासी लग रहे हैं.
मोहिसन खान ने लिखा खूबसूरत कैप्शन

4 / 6
सगाई की फोटोज शेयर करते हुए मोहसिन खान ने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'या अल्लाह! ये पागल, खूबसूरत, आत्मविश्वासी- जो हमेशा हंसती-खेलती, उम्मीद करती और दुआ करती रहती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है, मेरे लिए आसमान में लिखी गई थी. जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, जब मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा, जब तुमने पहली बार 'हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे' गाया, मुझे अंदर से कुछ महसूस हुआ. मुझे मेरा जीवनसाथी मिल गया था.'
मोहिसन खान की मंगेतर ने फ्लॉन्ट की रिंग

5 / 6
वहीं मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. तमन्ना के हाथ में सगाई की ये रिंग काफी जच रही है. दोनों के लुक को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. तमन्ना और मोहसिन खान दोनों ही साथ में रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं अपनी फैमिली के साथ भी कपल पोज दे रहे हैं, सोशल मीडिया पर फोटोज वयारल हो रहे हैं.
फैंस ने दी बधाई

6 / 6
बता दें मोहसिन खान ने तमन्ना संग अपने रिश्ते को कभी पब्लिक ही नहीं किया. वहीं अब अचानक से सोशल मीडिया पर सगाई की फोटोज शेयर कर मोहसिन खान ने अपने फैंस को भी चौंका दिया है. हालांकि फैंस को दोनों की जोड़ी साथ में काफी अच्छी लग रही है. वहीं दोनों के फोटोज के कमेंट बॉक्स में फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने भी कपल को सगाई की बधाई दी. निया ने कमेंट में लिखा, 'प्यार और सौभाग्य हमेशा बना रहे. ये बहुत खूबसूरत है.'