यश की ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ बड़ा हादसा, 4 छात्र घायल; पुलिस ने दर्ज किया केस
कन्नड़ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के प्रमोशन को लेकर बिजी चल रहे हैं. वहीं बीती रात 'टॉक्सिक' मूवी की प्री-रिलीज का इवेंट हैदराबाद में रखा गया था. लेकिन इस दौरान एक हादसा हो गया और इसमे 4 छात्र घायल हो गए. वहीं अब पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 23, 2026 20:31
Share :
'टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ बड़ा हादसा (PIC-@iammoviebuff007. X)
---विज्ञापन---
सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. यश की यह मूवी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऑडियंस की एक्साइटमेंट मूवी का ट्रेलर देखने के बाद काफी ज्यादा बढ़ गया है. इस फिल्म में यश ने काफी दमदार एक्शन सीन्स किए हैं, जिसे देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ के स्टार कास्ट मूवी की प्रमोशन में जोरो शोरो से लगे हुए हैं. बता दें कि बीते दिन हैदराबाद में मूवी का एक प्री-रिलीज इवेंट रखा गया था. जिसमें फिल्म के एक्टर यश और अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ मूवी की स्टार कास्ट नजर आई थी. हालांकि, इस प्री रिलीज इवेंट में एक बड़ा हादसा हो गया और 4 छात्र घायल हो गए. आपको बता दें कि ‘टॉक्सिक’ मूवी का यह हैदराबाद के मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी के बड़े मैदान में रखा गया था.
इस इवेंट में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली थी, जिसे देखकर एक्टर यश की फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस मूवी में सुपरस्टार यश के साथ कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी कई हस्तियां इस प्री-रिलीज इवेंट में नजर आई थी. लेकिन इवेंट में एक हादसा हो गया था. दरअसल, कुछ छात्र साउंड सिस्टम और लाइटों के लिए लगे लोहे के खंभे पर चढ़ गए थे, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया और इस हादसे में 4 छात्र घायल भी हो गए हैं. लेकिन हादसे के तुरंत बाद ही एक्टर ने अपनी स्पीच रोक दी थी. वहीं अब पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है और एफआईआर दर्ज कर ली है.
#Yash was shocked, stopped his speech, and asked the security team to check on the situation after a minor accident occurred at the #TOXIC event.. pic.twitter.com/n43a6dKASs
एक्टर यश जब स्टेज से अपनी स्पीच दे रहे थे, तो उस वक्त इस मैदान का माहौल और भी ज्यादा एनर्जेटिक हो गया था. बता दें कि यश के चाहने वाले उनकी एक झलक को पाने के लिए काफी बेताब रहते हैं. ऐसे में जब यश मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी के बड़े मैदान आए तो वहां एक्टर को देखने के लिए काफी भीड़ लग गई. इसी बीच कई छात्र यश की झलक पाने के लिए लाइट और साउंड सिस्टम के लिए लगाए गए लोहे के पाइप पर चढ़ गए, जिसकी वजह से पुरा साउंड सिस्टम नीचे गिर पड़ा और चार छात्र घायल हो गए. हालांकि, इस घटना को हैदराबाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान में लिया है और मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट के प्रबंधन और फिल्म ‘टॉक्सिक‘ के प्री-रिलीज इवेंट के आयोजक कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.